भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
मेहड़ में देर रात हुई लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है।
रामबन(एएनआई)। जम्मू कश्मीर में आए दिन हो रही बारिश और बर्फबारी से हालात काफी खराब हो गए हैं। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। मेहड़ में देर रात हुई लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है।
जिले में लैंडस्लाइड साफ करना का संचालन शुरू हो गया है। इसके चलते राजमार्ग पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी रई है, ताकि किसी तरह का कोई नुकसान या हादसा न हो। 300 किलोमीटर से अधिक लंबा ये राजमार्ग बारिश और बर्फबारी के चलते और भी खतरनाक हो जाता है।
बता दें घाटी में लोगो की जरूरत के सभी सामान इसी राजमार्ग के जरिए पहुंचते हैं और इसके बंद होने के आम लोगो परेशानी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक तरफा ट्रैफिक की आवाजाही शुरू
यह भी पढ़ें: भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद