विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्‍मू राजधानी एक्‍सप्रेस पटरी से उतरी, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर हुआ हादसा

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 08:13 AM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 10:49 AM (IST)

प्‍लेटफॉर्म पर जाते समय जम्‍मू राजधानी एक्‍सप्रेस का एक डिब्‍बा पटरी से उतर गया। इस डिब्‍बे को गार्ड कंपार्टमेंट बताया जा रहा है।

जम्‍मू राजधानी एक्‍सप्रेस पटरी से उतरी, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर हुआ हादसा
जम्‍मू राजधानी एक्‍सप्रेस पटरी से उतरी, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर हुआ हादसा

नई दिल्‍ली, एएनआइ। ट्रेनों का पटरी से उतरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जम्‍मू राजधानी एक्‍सप्रेस पटरी से उतर गई है। यह ट्रेन हादसा तब हुआ, जब ट्रेन जम्‍मू से राजधानी की ओर लौट रही थी। एक्‍सीडेंट नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के पास सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हुआ।

बताया जा रहा है कि प्‍लेटफॉर्म पर जाते समय जम्‍मू राजधानी एक्‍सप्रेस का एक डिब्‍बा पटरी से उतर गया। इस डिब्‍बे को गार्ड कंपार्टमेंट बताया जा रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन जिस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्‍लेटफॉर्म नंबर 15 में प्रवेश कर रही थी, तभी गार्ड कंपार्टमेंट पटरी से उतर गया।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन में प्रवेश करते समय 'रांची झारखंड राजधानी एक्‍सप्रेस' का इंजन शिवाजी ब्रिज स्‍टेशन के पास पटरी से उतर गया था। हालांकि इस हादसे में भी कोई घायल नहीं हुआ था। वहीं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

यह भी पढ़ें: पूजा में दपूरे चलाएगी 10 जोड़ी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन