मुंबई में मार्को रूबियो और जयशंकर के बीच होगी बातचीत, राहुल गांधी के आरोपों के बाद विदेश मंत्रालय ने किया स्पष्ट
विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 20 अक्टूबर को ...और पढ़ें
-1792157745004_m.webp)
HighLights
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की मुलाकात।
20 अक्टूबर को मुंबई में होगी महत्वपूर्ण बैठक।
राहुल गांधी के तंज के बाद विदेश मंत्रालय का स्पष्टीकरण।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने भारत और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की होने वाली मीटिंग की पुष्टि की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात 20 अक्टूबर को होगी।
इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से भी मुलाकात होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई के सवाल के जवाब में कहा कि 19 और 20 अक्टूबर को जयशंकर की मुंबई में यूएई के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की मुलाकात होगी।
20 अक्टूबर को होगी बात
इसके साथ ही 20 अक्टूबर को विदेश मंत्री अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। इसके साथ ही अमेरिका की स्वतंत्रता की 250 वीं वर्षगांठ के मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर जाएंगे।
दिल्ली से बाहर होने वाली मीटिंग पर दिया जवाब
उन्होंने दिल्ली से बाहर होने वाली मीटिंग पर कहा कि राजधानी से बाहर मेजबानी करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे कई आयोजन होते रहे हैं। जी-20 जैसे सम्मेलन में पूरे देश में एक उत्सव जैसा माहौल रहा। पिछले एक दशक से ऐसा चलन देखा जा रहा है जिसमें विदेश सचिवों की मेजबानी की जाती है।
यहां हो चुकी है मुलाकात
इससे पहले वडोदरा में स्पेन के पीएम से भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने मीटिंग की थी। वहीं अहमदाबाद में चांसलर मर्ज की मेजबानी की गई। वाराणसी में मॉरीशस के पीएम की मेजबानी का भी उन्होंने जिक्र किया।
राहुल ने कसा था तंज
बता दें कि रुबियो की यात्रा को लेकर राहुल का सरकार पर तंज के बाद ये स्पष्टीकरण आया है। इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रुबियो की आगामी मुंबई यात्रा को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया था। उन्होंने तंज के लहजे में कहा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को इस घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा "मिस्टर रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है। मोदी जी, विदेश मंत्रालय में आपके अधिकारी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आखिर चल क्या रहा है। शायद आप ही बता दें। या फिर, अगर आप चाहें तो मैं बता सकता हूं।"
इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारियों को उम्मीद है कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर मुंबई में रुबियो से मुलाकात करेंगे। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया कि भारत सरकार ने मंत्री के कार्यक्रमों के बारे में सार्वजनिक रूप से घोषणा क्यों नहीं की?
