विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से मुलाकात, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई बातचीत

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:26 AM (IST)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से मुलाकात की और आपसी सहयोग व यूक्रेन के हालात ...और पढ़ें

जयशंकर और अनीता आनंद के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई वार्ता (फोटो-ANI)

जयशंकर और अनीता आनंद के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई वार्ता (फोटो-ANI)

HighLights

  1. जयशंकर ने कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की।

  2. आपसी सहयोग और यूक्रेन के हालात पर चर्चा हुई।

  3. वार्षिक विदेश कार्यालय परामर्श के बाद यह बैठक हुई।

आईएएनएस, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को अपनी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से आपसी सहयोग और यूक्रेन के हालात पर चर्चा की।

जयशंकर ने एक्स पर कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन की स्थिति पर बात कर अच्छा लगा।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में दोनों देशों ने वार्षिक विदेश कार्यालय परामर्श आयोजित किया था, जिसमें विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इससे जून 2025 से द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर प्रगति हुई है।