विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'SIR प्रक्रिया पूरी तरह विफल, आयोग का प्रेस नोट सिर्फ डैमेज कंट्रोल'; जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:55 AM (IST)

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को पूरी तरह विफल बताया है, आरोप लगाया कि आयोग के प्रस्तावित उपाय केवल डैमेज कंट्रोल हैं।

जयराम रमेश का चुनाव आयोग पर हमला

जयराम रमेश का चुनाव आयोग पर हमला

HighLights

  1. कांग्रेस ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को 'पूरी तरह विफल' बताया।

  2. जयराम रमेश ने आयोग के उपायों को 'डैमेज कंट्रोल' का प्रयास कहा।

  3. आरोप लगाया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए नाम हटाए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आयोग के प्रस्तावित उपाय यह स्वीकारोक्ति हैं कि यह प्रक्रिया पूरी तरह "विफल" रही है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सूची से हटाए गए या जोखिम वाले मतदाताओं के लिए "टुकड़े-टुकड़े में" उठाए गए कदम बड़े पैमाने पर मताधिकार हनन की समस्या को दूर करने में नाकाफी हैं।

रमेश ने कहा कि आयोग का प्रेस नोट केवल "डैमेज कंट्रोल का एक निराशाजनक प्रयास" है। उन्होंने बताया कि जो 5.43 करोड़ मतदाता सूची से हटाए जाने के जोखिम में हैं, उनके घरों पर अब बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के जाने का वादा किया गया है। लेकिन जब घर-घर जाकर सत्यापन का चरण था, तब ये दौरे बहुत कम और छिटपुट थे। उन्होंने सवाल किया कि जिस प्रक्रिया को एक बार खराब तरीके से किया गया, उसे दोबारा दोहराने का क्या औचित्य है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि सभी तीन चरणों में अब तक लगभग 14 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, और आयोग का समाधान यह है कि वे अब सूची में जुड़ने के लिए नए सिरे से आवेदन करें। यह पहले बड़े पैमाने पर मताधिकार छीनने और फिर मतदाताओं को दोबारा जोड़ने के लिए आवेदन करने का अजीब तरीका है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए हाशिए के मतदाताओं के नाम लक्षित तरीके से हटाए गए हैं, और ईसी-आइनेट सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों पर आयोग ने चुप्पी साधी हुई है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)