जयराम बोले, 'मनमोहन-सोनिया-राहुल की चुप्पी कांग्रेस पर पड़ी भारी'
लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया और राहुल गांधी की खामोशी से कांग्रेस हारी। नरेन्द्र मोदी के मुकाबले कांग्रेस प्रचार में बहुत पीछे रही। भाजपा ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की तुलना में सात गुना ज्यादा राशि खर्च की। यह बात शनिवार को एक समारोह में शामिल होने
इंदौर, नप्र। लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया और राहुल गांधी की खामोशी से कांग्रेस हारी। नरेन्द्र मोदी के मुकाबले कांग्रेस प्रचार में बहुत पीछे रही। भाजपा ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की तुलना में सात गुना ज्यादा राशि खर्च की।
यह बात शनिवार को एक समारोह में शामिल होने इंदौर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा 2जी और कैग पर भी हम अपनी बात ठीक से नहीं रख सके। इस वजह से भी कांग्रेस को चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा। लोकसभा चुनाव में मोदी पर तगड़ा इन्वेस्टमेंट हुआ था। कांग्रेस ने आखिरी वक्त में प्रचार पर ध्यान दिया, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर बांध से गुजरात को फायदा हुआ है लेकिन नुकसान मध्यप्रदेश को उठाना पड़ रहा है। बड़ा डूब क्षेत्र प्रदेश में है। भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर बोले कि प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में मन की बात करने के बजाए झूठ बोलते हैं। 2013 के अधिनियम के कुछ फायदों का श्रेय ले रहे हैं, जबकि उन्हें संप्रग सरकार ने जोड़ा था। वे तो अधिनियम को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष पार्टी के ऊपर होता है लेकिन विपक्ष की आवाज अब दबाई जा रही है।
सांसद यदि प्रधानमंत्री का जिक्र करते हैं तो अध्यक्ष सख्त लहजे में उनका नाम नहीं लेने की हिदायत देती है। स्वच्छता अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि सफाई अभियान सिर्फ नारा बनकर रह गया है। हकीकत में कुछ नहीं हो रहा है।
[साभार: नई दुनिया]