Move to Jagran APP

आज़ादी के 70 साल: देश की वो 70 तारीखें जो हमेशा रहेंगी याद

अंतरिक्ष की दुनिया से लेकर सॉफ्टवेयर की दुनिया तक भारत ने हर जगह अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 12:48 PM (IST)
आज़ादी के 70 साल: देश की वो 70 तारीखें जो हमेशा रहेंगी याद
आज़ादी के 70 साल: देश की वो 70 तारीखें जो हमेशा रहेंगी याद

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। देश आज़ादी के 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजा़दी के सत्तर साल में देश के अंदर कई बदलाव आए और पिछड़े भारत से विकासशील भारत की तरफ बढ़ते कदम के बीच कई ऐसे कारनामे हुए जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। अंतरिक्ष की दुनिया से लेकर सॉफ्टवेयर की दुनिया तक भारत ने हर जगह अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आईये आपको बताते है देश की आज़ादी के बाद से अब तक की वो सत्तर तारीखें जो हमेशा याद की जाएंगी।

loksabha election banner

1.  15 अगस्त 1947- पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 अगस्त की आधी रात देश को संबोधित किया और भारत के आजाद होने की घोषणा की. इस तरह 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों के शासन से मुक्त हो गया।

2.  13 सितंबर 1947- तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू ने विभाजन के तहत 4 मिलियन हिंदू-मुसलमानों के पलायन का सुझाव दिया।

3.  30 जनवरी 1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दिल्ली के बिरला हाउस में मौजूद थे। शाम के वक्त नाथूराम विनायक गोडसे ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया और इस तरह बापू इस दुनिया से विदा हो गए।

4.  15 नवंबर 1949- बापू के कत्ल के आरोप में नाथूराम गोडसे और उनके साथ हमले की साजिश रचने वाले नारायम आप्टे को फांसी पर लटका दिया गया।

5.  24 नवंबर 1949- इस दिन संविधान सभा की आखिरी बैठक हुई. संविधान पर 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए. पंडित नेहरू सबसे पहले हस्ताक्षर किए।

6.  26 नवंबर 1949- भारत को गणतंत्र और संप्रभु बनाने वाला संविधान स्वीकार किया गया. इस दिन से ही भारतीय संविधान के कुछ अनुच्छेद लागू कर दिए।

7.  26 जनवरी 1950- भारतीय संविधान को पूर्ण रूप में लागू किया गया. इस दिन को रिपब्लिक डे यानी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

8.  21 अक्टूबर 1951- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ के रूप में एक राजनीतिक दल का गठन किया।

9.  4 मार्च 1951- नई दिल्ली में एशियन खेलों का आयोजन किया गया. 11 मार्च तक चले इन खेलों को पहले एशियाई गेम के नाम से प्रसिद्धी मिली।

10. 1 अप्रैल 1951- आजादी के बाद भारत को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए पंचवर्षीय योजना की शुरूआत की गई. पहली पंचवर्षीय योजना 1 अप्रैल 1951 से लागू हुई।

11. 18 अगस्त 1951- भारत को पहला आईआईटी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी मिला.  कोलकाता के पास खड़गपुर शहर में इस संस्थान का उद्घाटन मौलाना अबुल कलाम आजाद ने किया।

12. 25 अक्टूबर 1951- भारत में पहले आम चुनाव आयोजित कराए गए। ये चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से शुरू हुए जो 27 मार्च 1952 तक चले. कुल 489 सीटों पर 53 राजनीतिक दलों के 1874 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

13. 10 फरवरी 1952- भारत के इतिहास में लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे ले जाने का ये सबसे बड़ा दिन था। इस दिन पहले आम चुनाव के नतीजे आए और पंडित नेहरू के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 489 में से 364 सीटों पर जीत दर्ज की।

14. 14 अक्टूबर 1956- विजयादशमी के दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में अपने 5 लाख से भी ज्यादा अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।

15. 6 दिसंबर 1956- धर्म परिवर्तन के कुछ दिन बाद ही संविधान निर्माता बी.आर अंबेडकर का निधन हो गया. वो लंबे समय तक डायबिटीज से पीड़ित रहे।

16. 15 सितंबर 1959- इस दिन पहली दूरदर्शन की शुरूआत हुई. दिल्ली में एक अस्थायी स्टूडियो से पहले टीवी प्रसारण का परीक्षण किया गया।

17.  20 अक्टूबर 1962- चीन ने भारत पर हमला कर दिया. भारतीय सेना इस हमले के लिए तैयार नहीं थी।नतीजा ये हुआ कि चीन के 80 हजार जवानों का मुकाबला करने के लिए भारत की ओर से मैदान में महज 10-20 हजार सैनिक थे। ये युद्ध पूरा एक महीना चला जब तक कि 21 नवंबर 1962 को चीन ने युद्ध विराम की घोषणा नहीं कर दी।

18.  27 मई 1964- देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू 26 मई को देहरादून से दिल्ली लौटे. अगली सुबह बाथरूम से बाहर होने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. दोपहर होते-होते नेहरू का स्वर्गवास हो गया।

19. 25 अगस्त 1965- पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में हमला किया। इसके बाद सितंबर में भारतीय सेना ने पश्चिमी पाकिस्तान में आक्रमण किया। अंतत: 22 सितंबर को यूनाइटेड नेशंस की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच सीजफायर एग्रीमेंट्स के साथ युद्ध समाप्त हुआ।

20. 11 जनवरी 1966- इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच ताशकंद में एक अहम समझौता हुआ, जिसे 'ताशकंद समझौता' कहा गया। यह एक शांति समझौता था, जिसमें यह तय हुआ कि भारत और पाकिस्तान अपनी-अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने झगड़ों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करेंगे।

21. इसी दिन भारतीय महान पुरुष और तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया।  

22. 24 जनवरी 1966- प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के देहांत के बाद इंदिरा गांधी को कांग्रेस का नेता चुना गया और 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं।

23. 26 जनवरी 1967- दूरदर्शन पर पहले कार्यक्रम प्रसारित किया गया. कार्यक्रम का नाम कृषि दर्शन था।

24.  13 मई 1967-  अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ जाकिर हुसैन देश के पहले तीसरे राष्ट्रपति बने. जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे।

25.  19 जुलाई 1969- देश की बैंकिंग प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, जो देश की आर्थिकी में मील का पत्थर साबित हुआ।

26.    3 दिसंबर 1971- भारत और पाकिस्तान के बीच एक और युद्ध हुआ। पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत पर हमला बोल दिया और इस तरह युद्ध की शुरूआत हुई. पाकिस्तान सेना ने ढाका में भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए और 16 दिसंबर को युद्ध समाप्त हो गया।

27.    2 अगस्त 1972- युद्ध समाप्ति के आठ महीने बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 'शिमला समझौता' हुआ।इस समझौते के तहत भारत ने पाकिस्तान के 93 हजार युद्ध बंदियों को रिहा करने का वादा किया।

28.    18 मई 1974- भारत ने अपनी शक्ति में इजाफा करने की दिशा में एक कीर्तिमान स्थापित किया। इस दिन राजस्थान के पोखरण में भारत ने पहला परमाणु परीक्षण किया. ये परीक्षण जमीन के नीचे किया गया।

29.    19 अप्रैल 1975- इसरो ने अंतरिक्ष युग की दुनिया में प्रवेश कर एक अभूतपूर्व कीर्तिमान रचा था। भारतीय वैज्ञानिकों ने देश के पहले उपग्रह आर्यभट्ट को अंतरिक्ष में छोड़ा था। इस उपग्रह का वजन 360 किलोग्राम था।

30.    5 जून 1974- इंदिरा सरकार के प्रति विरोध की परिणति एक बड़े आंदोलन के रूप में सामने आई। पटना में जयप्रकाश नारायण ने पटना में जनसभा को संबोधित किया और इसी दिन 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान किया।

31.    25 जून 1975- देश ने अंग्रेजों से आजाद होने के बाद एक अलग किस्म की गुलामी का सामना किया।जेपी आंदोलन ने सरकार को हिला कर रख दिया. नतीजा ये हुआ कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक स्थिरता के आधार पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के हस्ताक्षर से देश 25 जून से देश में आपातकाल की घोषणा की।

32.    27 जून 1975- आपातकाल के फैसले को अखबारों ने भी विरोध किया. इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने 27 जून को संपादकीय पेज को खाली छोड़कर इमरजेंसी का विरोध किया।

33.    24 मार्च 1977- आपातकाल के खिलाफ देशभर में ज्वार फूटा और पहली बार देश में गैर-कांग्रेसी सरकार बनी. जनता पार्टी ने केंद्र में सरकार बनाई और मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

34.    1 जनवरी 1979- मोरारजी देसाई सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया।

35.    6 अप्रैल 1980- जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनसंघ के नेताओं ने एक नई पार्टी का गठन किया। इस पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी दिया गया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने।

36.    31 दिसंबर 1980- मंडल कमीशन ने दो साल बाद अपनी रिपोर्ट पेश की. तभी जनता पार्टी की सरकार गिर गई और ये रिपोर्ट ठंडे बस्ते में चली गई।

37.    10 नवंबर 1982- देश में 9वें एशियाई खेलों का आयोजन किया गया

38.    25 जून 1983- भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा. कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया

39.    14 नवंबर 1983- गुड़गांव में फैक्ट्री से पहली बार मारूती 800 कार बाहर निकली। भारत की इस पहली मारूती 800 कार को इंडियन एयरलाइन के कर्मचारी हरपाल सिंह ने खरीदी थी

40.    1 जून 1984- तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने 1 जून 1984 को खालिस्तानियों के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू किया। पहले ही दिन स्वर्ण मंदिर के अंदर गुरू राम दास लंगर बिल्डिंग पर सेना ने हमला किया।इसमें 8-10 लोग मारे गए

41.    2 अप्रैल 1984- भारतीय वायुसेना के स्कवाड्रन लीडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने। उनके साथ अंतरिक्ष यान में सोवियत के दो साथी भी थे। अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले राकेश शर्मा विश्व के 138वें अंतरिक्ष यात्री थे

42.    24 अक्टूबर 1984- इस दिन देश में पहली मेट्रो ट्रेन चली। पहली मेट्रो कोलकाता चली। अपने पहले सफर में इस ट्रेन ने 5 स्टेशनों के बीच 3.40 किलोमीटर का सफर किया।

43.    31 अक्टूबर 1984- सिखों में तत्कालीन कांग्रेस के प्रति रोष का दुष्परिणाम ये हुआ कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कत्ल कर दिया गया। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने पीएम की कुर्सी संभाली

44.    2 दिसंबर 1984- 2 दिसंबर की देर रात भोपाल में केमिकल प्लांट से गैस होने से बड़ी त्रासदी सामने आई।जहरीली गैस के रिसाव के चलते बड़ी तादाद में लोग इसकी चपेट में आ गए। इस त्रासदी में अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है. जबकि हजारों की संख्या में लोग आज भी इसका दंश झेल रहे हैं।

45.    22 मई 1987- पश्चिमी यूपी में मरेठ के हाशिमपुरा में नरसंहार देखने को मिला। ये नरसंहार पुलिस द्वारा अंजाम दिया गया था, जिसमें 40 मुसलमानों के मारे जाने की खबर थी।

46.    7 अगस्त 1990- तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने संसद में मंडल कमीशन की रिपोर्ट स्वीकार करने का ऐलान किया। जिसके बाद नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था शुरू हो गई।

47.    9 नवंबर 1989- विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया।इसके बाद ये सवाल भी उठे कि राजीव गांधी ने विहिप को ये इजाजत कैसे दी।

48.    25 सितंबर 1990- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से देशव्यापी रथयात्रा की शुरूआत की। ये यात्रा यूपी के अयोध्या जाकर खत्म हुई. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ये यात्रा निकाली गई।

49.    21 मई 1991- तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में राजीव गांधी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। रात करीब 10 बजे वहां अचानक धमाका हुआ और राजीव गांधी का स्वर्गवास हो गया। लिट्टे संगठन पर राजीव गांधी की हत्या का आरोप लगा।

50.    जुलाई 1991- भारत की अर्थव्यवस्था में नया अध्याय जुड़ गया। भारतीय अर्थव्यवस्था को खोल दिया गया और इसे आर्थिक उदारीकरण कहा गया।

51.    23 अप्रैल 1992- भारत रत्न् और ऑस्कार विजेता सत्यजीत रे की मृत्यु हुई

52.    6 दिंसबर 1992- अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद ढ़ांचा पर कारसेवकों ने हमला बोला और ढांचे को गिरा दिया गया

53.    12 मार्च 1993- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बम धमाकों से दहल गई. मुंबई शहर में 12 मार्च को सिलसिलेवार तरीके से कई ब्लास्ट हुए इन धमाकों में करीब 257 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 700 लोग जख्मी हो गए

54.    3 जून 1995- यूपी की राजनीति में बड़ी बदलाव देखने को मिला. दलित नेता के रूप में उभरीं मायावती उत्त3र प्रदेश की पहली दलित मुख्यजमंत्री बनीं

55.    5 सितंबर 1997- तमाम जीवन सेवा भाव से गुजारने वालीं मदर टेरेसा 5 सितंबर 1997 को इस दुनिया से विदा हो गईं

56.    19 फरवरी 1999- तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली-लाहौर के बीच बस से सफर किया लाहौर में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

57.    26 जुलाई 1999- भारत-पाकिस्तान के बीच एक और युद्ध हुआ करगिल में भारत ने पाकिस्तान से युद्ध लड़ा और फतह हासिल की. 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है

58.    24 दिसम्बर 1999- भारतीय एयरलाइन के हवाई जहाज आईसी-814 का आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया. प्लेन हाईजैक करने के बाद आतंकी उसे अफगानिस्तान के कंधार ले गए

59.    26 जनवरी 2001- जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था, उसी दिन गुजरात में भयानक भूकंप आयाये भूकंप 7.9 तीव्रता का था, जिसके चलते करीब 20000 लोगों की मौत हो गई वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोग जख्मी हो गए

60.    14 जुलाई 2001- करगिल युद्ध के बाद भारत और पाकिस्मागन के बीच ‘आगरा सम्मेहलन’ के रूप में ऐतिहासिक कदम उठाया गया ये समिट दो दिन तक चला. जिसमें परमाणु शक्तियां घटाने और कश्मीर विवाद और क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म को लेकर बातचीत हुई

61.    13 दिसंबर 2001- जैश-ए मोहम्मद और लश्कर-ए तैयबा के आतंकियों ने राजधानी दिल्ली में देश की संसद को निशाना बनाया. हथियारों से लैस पांच आतंकियों ने संसद परिसर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक सिविलियन समेत 12 लोगों की मौत हो गई

62.    27 फरवरी 2002- गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस पर हमला किया गया और उसमें आग लगा दी गई. इस ट्रेन में बड़ी संख्या में कारसेवक मौजूद थे, जो अयोध्या से लौट रहे थे इसके बाद गुजरात में भयानक दंगे हुए बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों को कत्ल कर दिया गया

63.    18 जुलाई 2005- 1974 में परमाण परीक्षण के बाद भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली. तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वाशिंगटन में तत्कालीन यूएस प्रेसीडेंट जॉर्ज बुश के साथ न्यूक्लियर समझौते पर हस्ताक्षर किए

64.    26 नवंबर 2008- आतंकियों ने मुंबई को एक बार दहला दिया. पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई में घुसकर मासूम लोगों को निशाना बनाया. ताज होटल, नरीमन हाउस, होटल ओबेरॉय में आतंकियों ने खूनी खेल खेला इस हमले में करीब 166 लोगों की मौत का दावा किया गया

65.    21 नवंबर 2012- 26/11 हमले के इकलौते जिंदा आतंकी अजमल कसाब को फांसी के फंदे पर लटकाया गया. पुणे की यरवदा जेल में इस आतंकी को मौत के घाट उतार दिया गया

66.    26 मई 2014- लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व नतीजों के बाद केंद्र में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी. नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

67.    27 जुलाई 2015- देश ने 'मिसाइल मैन' खो दिया. मिसाइल ताकत के रूप में देश को अविस्मरणीय योगदान देने वाले एपीजे अब्दुल कलाम का निधान हो गया

68.    29 सितंबर 2016- भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया. मोदी सरकार ने इसका श्रेय भी लिया और बीजेपी ने चुनावों में इसे मुद्दा बनाया

69.    8 नवंबर 2016- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500-2000 के नोट बैन करने की घोषणा की जिसके बाद पूरे देश में ये करेंसी बंद हो गई. बाद में 2000 का नया नोट जारी किया गया

70.    30 जून 2017- आर्थिक उदारीकरण के बाद देश की अर्थव्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव किया गया'एक राष्ट्र एक कर' की अवधारणा के साथ 30 जून की आधी रात संसद में घंटी बजाकर वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू कर दिया जिसके बाद 1 जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो गया
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.