जगदीश शर्मा ने जेल में ही मनाया जन्मदिन
जनता दल यू सांसद जगदीश शर्मा का जन्मदिन मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा जेल में ही मना। हालांकि यह भी सही है कि उन्हें खुद भी अपना जन्मदिन का पता नहीं है। शर्मा के बेटे और घोसी से जदयू विधायक राहुल कुमार छोटे भाई के साथ ही आज जेल में उनसे मुलाकात कर पटना लौट आए हैं। राहुल ने बताया कि पिताजी को ख
पटना [जागरण ब्यूरो]। जनता दल यू सांसद जगदीश शर्मा का जन्मदिन मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा जेल में ही मना। हालांकि यह भी सही है कि उन्हें खुद भी अपना जन्मदिन का पता नहीं है। शर्मा के बेटे और घोसी से जदयू विधायक राहुल कुमार छोटे भाई के साथ ही आज जेल में उनसे मुलाकात कर पटना लौट आए हैं।
राहुल ने बताया कि पिताजी को खुद भी पता नहीं कि उनका जन्म कब हुआ था। स्कूल और कॉलेज के सर्टिफिकेट के मुताबिक आज उनका जन्मदिन जरूर है, पर वह इसे कभी भी उत्सव के तौर पर मनाते नहीं रहे हैं। गया में मंगला गौरी के उपासक है। जब कभी मन विचलित होता है वहां चले जाया करते हैं। पूजा पाठ में उनकी आस्था रहती है। हर दिन की तरह आज भी पूजा-पाठ के बाद ही वे हमसे मिलने के लिए मुलाकाती कक्ष में आए।
जदयू विधायक ने कहा कि रांची जेल में उनके पिता को कोई खास परेशानी नहीं है। वैसे भी वह हमेशा संघर्ष करने वाले जीवट प्रवृत्ति के व्यक्ति रहे हैं। काला मोतियाबिंद की शिकायत के चलते उन्हें कुछ दवाइयां नियमित खानी पड़ती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर