शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ आज इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन
सीबीसीएस के च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के खिलाफ आज इंडियन यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और एएडी (एकेडमिक फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट) के कार्यकर्ता जंतर-मंतर तक रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इस नई प्रणाली को वापस लेने की मांग की। आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने सीबीसीएस से इस नई प्रणाली
नई दिल्ली। यूजीसी के च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के खिलाफ आज इंडियन यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और एएडी (एकेडमिक फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट) के कार्यकर्ता जंतर-मंतर तक रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इस सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कॉलजों में लागू होनेवाली नई प्रणाली को वापस लेने की मांग की। आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने इस नई प्रणाली को रद्द करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बिना छात्रों और शिक्षकों की राय के ऐसे आदेश लागू करने से शिक्षा व्यवस्था की स्वायत्ता से खिलवाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूजीसी और शिक्षा मंत्रालय मिलकर भारत की शिक्षा प्रणाली का व्यावसायीकरण और सांप्रदायीकरण करने में जुटे हैं। अगर जल्द ही इसे वापस नहीं लिया गया को आईवाईसी और एनएसयूआई मिलकर देश भर में आन्दोलन छेड़ेगे।