Independence Day पर ITBP जवान ने साथियों के लिए गाया ऐसा गीत, सब हो गए मुरीद, देखें VIDEO
कॉन्स्टेबल लवली सिंह वीडियो में बॉर्डर फिल्म का चर्चित गीत गा रहे हैं। वह गीत यह है संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे।
नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में लोग 73 वां स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। हर तरफ खुशी का माहौल है। वहीं, इस बीच इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवान का गाया एक गीत सबका दिल जीत रहा है। जवान द्वारा यह गीत ITBP के साथियों को समर्पित है। ITBP के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा कॉन्स्टेबल लवली सिंह का एक वीडियो साझा किया गया है। यह Video काफी वायरल हो रहा है और लोग लवली सिंह की आवाज के मुरीद हो रहे हैं।
कॉन्स्टेबल लवली सिंह वीडियो में बॉर्डर फिल्म का चर्चित गीत गा रहे हैं। वह गीत यह है 'संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे, लिखो कब आओगे'। ITBP की तरफ से इस वीडियो को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शेयर किया गया।
आपको बता दें कि यह उन चुनिंदा गानों में से एक है, जो सरहदों पर तैनात जवानों की जिंदगी बयान करता है इसको सोनू निगम और रूप कुमार राठोड़ ने गाया था। काफी साल बीत जाने के बाद भी यह गीत लोगों की दिलों में बसा हुआ है। जब भी देश की आजादी के जश्न का कोई मौका होता है तो इस गाने को भी बखूबी याद रखा जाता है।
'ए गुजरने वाली हवा बता
मेरा इतना काम करेगी क्या'
Constable Lovely Singh of ITBP dedicates song to colleagues on 73rd Independence Day.#IndependenceDay pic.twitter.com/FO1mnSQU5V — ITBP (@ITBP_official) August 14, 2019
बता दें कि ITBP द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को एक घंटे के अंदर ही 1,000 से ज्यादा लाइक मिल गए। अभी इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कॉन्स्टेबल लवली सिंह को इस कदर गाना गाता देख भावुक हो रहे है। वहीं, अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'सोनू निगम को इस गायकी के लिए लवली जी पर बहुत गर्व होगा। आप वास्तव में अपनी आवाज से ही दुश्मन को हरा सकते हैं'। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'क्या स्वर है। सर आपने मेरा दिन बना दिया'। अन्य यूजर द्वारा लिखा गया, 'उन लोगों को सलाम जो सीमाओं पर हमारी रक्षा कर रहे हैं और दुश्मनों से 1.3cr लोगों को बचा रहे हैं। हम सभी को आप पर गर्व है।