Move to Jagran APP

मुंबई में इटली की महिला ने टूर गाइड पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

इटली की 37 वर्षीय एक महिला ने टूर गाइड पर मुंबई के जुहू इलाके में कैब के अंदर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 09:02 AM (IST)
मुंबई में इटली की महिला ने टूर गाइड पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज
मुंबई में इटली की महिला ने टूर गाइड पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

मुंबई (प्रेट्र)। इटली की 37 वर्षीय एक महिला ने टूर गाइड पर मुंबई के जुहू इलाके में कैब के अंदर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोलाबा पुलिस स्टेशन में जीरो एफआइआर दर्ज कर रिपोर्ट जुहू स्थानांतरित कर दी गई है।

loksabha election banner

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 14 जून को वह मुंबई के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए बस पर सवार हुई थी। इसी दौरान आरोपी से मुलाकात हुई। उसने स्वयं को गाइड बताया तो पीड़िता उसकी बातों में आ गई। उसी दिन शाम सात बजे जुहू में पर्यटन स्थलों को देखने के बाद आरोपी ने उसे अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने का प्रस्ताव दिया और बाद में कोलाबा स्थित उसके होटल में छोड़ जाने का भी वादा किया, जिसमें वह रुकी थी। इसके बाद दोनों एक कैब में सवार हो गए। थोड़ी दूर चलने के बाद आरोपित ने शराब खरीदी और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दर्ज की 'जीरो FIR'

पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले इटली के दूतावास में संपर्क किया, जहां से उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराने को कहा गया था। शिकायत के आधार पर कोलाबा पुलिस थाने में एक ‘ जीरो एफआइआर ' दर्ज की गई और उसके बाद उसे जुहू पुलिस थाने भेज दिया गया, जहां घटना कथित रूप से घटित हुई थी। जुहू पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आगे की जांच जारी है। बता दें कि पीड़िता गत पिछले साल दिसंबर में भारत आयी थी और वह 11 जून को मुंबई पहुंची थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.