विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISRO to PM Modi: 'धन्यवाद प्रधानमंत्री जी', चंद्रयान पर पीएम मोदी के संबोधन के बाद इसरो ने किया खास पोस्ट

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 26 Aug 2023 04:32 PM (IST)

ISRO to PM Modi पीएम मोदी ने आज ग्रीस से लौटकर इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम ने उनको ...और पढ़ें

ISRO to PM Modi पीएम के नाम इसरो का संदेश।
ISRO to PM Modi पीएम के नाम इसरो का संदेश।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ISRO to PM Modi पीएम मोदी आज ग्रीस की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे। पीएम ने इस मुलाकात के दौरान वैज्ञानिकों को संबोधित किया और उनको चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बधाई दी। पीएम ने इस दौरान इसरो चीफ से भी मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई।

पीएम के भाषण के बाद अब इसरो ने भी पीएम का धन्यवाद दिया है। 

पीएम बोले- मैं खुशियों से भर गया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रयान 3 का लैंडर जैसे ही सफलतापूर्ण लैंड किया मेरा तन-मन पूरा खुशियों से भर गया। पीएम ने कहा कि मैं जल्दी बेचैन नहीं होता, लेकिन इस बार था। उन्होंने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका में था, लेकिन मेरा मन भारत में ही था।

पीएम ने इसी के साथ कहा कि 21वीं सदी में जो देश साइंस और टेक्नोलॉजी में बढ़त बनाएगा, वही आगे बढ़ पाएगा।

ISRO ने पीएम का जताया आभार

इसरो ने एक पोस्ट में कहा,

पीएम मोदी जी इसरो और भारतीय विज्ञान समुदाय आपकी सराहना, अटूट समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करता है। आपके भाषण ने हमारे राष्ट्र और मानवता के लिए अधिक से अधिक उपलब्धियों के लिए नए सिरे से दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने वाले वैज्ञानिकों सहित वैज्ञानिकों को गहराई से प्रेरित किया।