इसरो करेगा चार देशों के उपग्रह लान्च, छह समझौतों के साथ हुई 132 मिलियन यूरो की कमाई
इसरो ने विदेशी उपग्रहों के लान्च के लिए चार देशों के समझौता किया है। इसके जरिए अरबों रुपये की कमाई भी हुई है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में दी। चारों देशों के साथ कम से कम 6 समझौते हुए हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। इसरो ने विदेशी उपग्रहों के लान्च के लिए चार देशों के समझौता किया है। इसके जरिए अरबों रुपये की कमाई भी हुई है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में दी। चारों देशों के साथ कम से कम 6 समझौते हुए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2021-2023 के दौरान विदेशी उपग्रहों को लान्च करने के लिए चार देशों के साथ छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
इससे केंद्रीय खजाने को 132 मिलियन यूरो की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इसरो अपनी वाणिज्यिक इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) में अन्य देशों के उपग्रह प्रक्षेपित करता आया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह संसद को ने बताया कि एनएसआईएल से वर्ष 2021-2023 के दौरान नए करारों के मुताबिक पीएसएलवी द्वारा अंतरिक्ष में लान्च किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 12 उपग्रह और 112 स्वयं निर्मित उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया है। इस दौरान 34 देशों के 342 विदेशी उपग्रह भी स्वदेशी प्रक्षेपण यान की सहायता से पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए गए हैं।