Move to Jagran APP

ISRO जल्द सार्वजनिक करेगा चंद्रयान-2 के आंकड़े, दुनिया को मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी

मंगलवार को भारत के इस दूसरे चंद्रयान मिशन के अंतरिक्ष में प्रक्षेपण का एक वर्ष पूरा हो गया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 08:33 AM (IST)
ISRO जल्द सार्वजनिक करेगा चंद्रयान-2 के आंकड़े, दुनिया को मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी
ISRO जल्द सार्वजनिक करेगा चंद्रयान-2 के आंकड़े, दुनिया को मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी

चेन्नई, आइएएनएस। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि चंद्रयान-2 से मिलने वाले वैज्ञानिक आंकड़ों को वैश्विक उपयोग के लिए अक्टूबर से जारी किया जाएगा। मंगलवार को भारत के इस दूसरे चंद्रयान मिशन के अंतरिक्ष में प्रक्षेपण का एक वर्ष पूरा हो गया।

loksabha election banner

इसरो ने 'बाहुबली' नामक जियोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हीकल (जीएसएलवी)- एमकेआइआइआइ1 के जरिये 22 जुलाई 2019 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित दूसरे लांच पैड से चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष में भेजा था। इसरो ने बताया, 'चंद्रयान-2 के पेलोड्स से व्यापक आंकड़े हासिल हुए हैं। चंद्रमा पर पानी व बर्फ की उपलब्धता के संबंध में अध्ययन किया जा रहा है। इसके अलावा वहां उपलब्ध गैसों व खनिज पदार्थो के बारे में भेजी गई जानकारियों का विश्लेषण किया जा रहा है।'

चंद्रयान-2 द्वारा भेजे गए आंकड़ों को मार्च में आयोजित होने वाले वार्षिक चंद्र ग्रह विज्ञान सम्मेलन (एएलपीएससी) में साझा किए जाने की योजना थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। चंद्रयान-2 ने 20 अगस्त 2019 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके सभी आठ पेलोड्स सही प्रकार से काम कर रहे हैं।                                                                                                    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.