विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तकनीकी खराबी के कारण EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग हुई असफल, ISRO ने बताई वजह

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 18 May 2025 07:56 AM (IST)Updated: Sun, 18 May 2025 08:04 AM (IST)

इसरो अपनी 101वीं ऐतिहासिक लॉन्चिग के दौरान बड़ा झटका लगा है। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि भारतीय ...और पढ़ें

तकनीकी खराबी के कारण EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग हुई असफल (फोटो- एक्स)
तकनीकी खराबी के कारण EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग हुई असफल (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. इसरो का 101वां मिशन था, हर मौसम में हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें खींचना था मकसद
  2. इसरो चीफ बोले- हम वापस आएंगे
  3. ईओएस-09 के साथ अंतरिक्ष के सफर पर रवाना हुआ था पीएसएलवी सी-61

 पीटीआई, श्रीहरिकोटा। इसरो अपनी 101वीं ऐतिहासिक लॉन्चिग के दौरान बड़ा झटका लगा है। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का 101वां मिशन ईओएस-09 लॉन्च होने के कुछ समय बाद नाकाम हो गया। उन्होने बताया कि उड़ान के तीसरे चरण के दौरान एक तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के बाद मिशन पूरा नहीं हो सका।

इसरो चीफ ने जारी किया बयान

अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि इसरो रविवार को पीएसएलवी-सी61 रॉकेट पर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण नहीं कर सका, क्योंकि इसके तीसरे चरण में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी, जिसका अवलोकन किया जा रहा है।

मिशन पूरा नहीं हो सका- इसरो प्रमुख

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि आज हमने PSLV-C61 के प्रक्षेपण का प्रयास किया। इसमें चार चरण होते हैं। पहले 2 चरणों में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन रहा। तीसरे चरण के दौरान हमने अवलोकन देखा... मिशन पूरा नहीं हो सका। हम संपूर्ण प्रदर्शन का अध्ययन कर रहे हैं, हम जल्द से जल्द वापस आएंगे।

पाकिस्तान पर निगरानी के लिए लॉन्च किया गया था मिशन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने के बाद भारत अपनी सरहदों की सुरक्षा और किसी भी नापाक हरकत की हिमाकत रोकने के लिए सतर्क है। इसके लिए इसरो ने रविवार को स्वदेशी ''जासूसी'' उपग्रह लॉन्च किया था।

इस उपग्रह का मकसद सभी मौसम यहां तक कि घने बादलों और कम रोशनी में भी पृथ्वी की सतह की हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें खींचना था। यह सेटेलाइट चौबिसों घंटे अंतरिक्ष से निगहबानी करने के लिए बनाया गया था।

यह इसरो का 101वां मिशन था

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार सुबह 5:59 बजे अर्थ आब्जर्वेशन सेटेलाइट ईओएस-09 को लांच किया था। यह इसरो का 101वां मिशन था। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी-61 इस उपग्रह के साथ अंतरिक्ष के सफर पर रवाना हुआ था।