Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Gaganyaan Mission Live Updates: अंतरिक्ष में भारत ने फिर रचा इतिहास, गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल की सफल लॉन्चिंग

Gaganyaan Mission Launch Latest Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण कर दिया है।

By Narender SanwariyaSat, 21 Oct 2023 10:49 AM (IST)
News Article Hero Image

Gaganyaan Mission Test Flight Live Updates: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान मिशन का टेस्ट व्हीकल की सफल लॉन्चिंग की है।

मिशन के टेस्ट व्हीकल की आज लॉन्चिंग हुई है, जिसे तकनीकी कारणों की वजह से टाल दिया गया था।

भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इस मानवरहित उड़ान परीक्षण का सफल रहना भी बड़ी खबर है। इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण किया है।

21 Oct 202310:34:38 AM
Gaganyaan Mission Live लॉन्चिंग से लैंडिंग तक, सब रहा सफलः सोमनाथ

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने लॉन्चिंग के बाद कहा कि मुझे टीवी-डी1 मिशन की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य एक परीक्षण वाहन प्रदर्शन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल की सफल लैंडिंग का प्रदर्शन करना था। सोमनाथ ने कहा कि पूरा टेस्ट सफल हुआ है, लॉन्चिंग से लैंडिंग तक।

21 Oct 202310:15:59 AM
Gaganyaan Mission Live इसरो ने गगनयान टीवी-डी1 की सफल लॉन्चिंग की

 Gaganyaan Mission Live गगनयान टीवी-डी1 के क्रू मॉड्यूल की सफल लॉन्चिंग हो गई है। मॉड्यूल सुरक्षित रूप से बंगाल की खाड़ी में उतर गया है।

21 Oct 202310:05:20 AM
Gaganyaan Mission Live टीवी-डी1 लॉन्च को रोकने के कारण की पहचान हुई

इसरो ने बताया कि गगनयान के टीवी-डी1 लॉन्च को रोकने के कारण की पहचान की गई है और उसे ठीक कर दिया गया है। 

21 Oct 20239:04:59 AM
Gaganyaan Mission Live इंजन इग्निशन न होने के चलते टेस्ट मॉडु्यूल की लॉन्चिंग टली

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के टेस्ट मॉड्यूल की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। इंजन इग्निशन न होने के चलते इसे आज रोका गया है। 

21 Oct 20239:01:33 AM
Gaganyaan Mission Live गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग को टाला गया

Gaganyaan Mission Live गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। इसरो के मुताबित तकनीकी कारणों से यह किया गया है।

21 Oct 20238:44:02 AM
Gaganyaan Mission Live मिशन की लॉन्चिंग में केवल 4 मिनट बाकी

Gaganyaan Mission Live गगनयान मिशन की लॉन्चिंग में अब केवल 4 मिनट बाकी हैं। बैटरी को चालू कर दिया गया है और किसी भी समय भारत इतिहास रच सकता है।

21 Oct 20238:37:05 AM
गगनयान मिशन की लॉन्चिंग देखने श्रीहरिकोटा पहुंचे बच्चे

गगनयान मिशन की लॉन्चिंग देखने के लिए श्रीहरिकोटा के बाहर कई बच्चे मौजूद हैं। स्कूली छात्रों ने कहा कि यह उनका इसरो का पहला दौरा है और उन्हें यहां आकर बहुत गर्व है। चंद्रयान -3 एक सफल मिशन है और हमें उम्मीद है कि यह मिशन भी सफल होगा।

21 Oct 20238:04:31 AM
Gaganyaan Mission: लॉन्चिंग देखने के लिए इकट्ठा हुए स्कूली छात्र, कुछ ही मिनट शेष

गगनयान मिशन को लेकर छात्रों में भी उत्साह नजर आ रहा है। इस बाबत आन्ध्र प्रदेश के कई स्कूली छात्र एकत्रित हुए हैं। छात्रों ने बताया, हम इसरो के गगनयान प्रक्षेपण को देखने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। इसरो कुछ ही मिनटों में लॉन्चिंग करने वाला है।

21 Oct 20238:01:02 AM
Gaganyaan Mission: गगनयान मिशन की लॉन्चिंग आधे घंटे के लिए बढ़ी, अब साढ़े आठ हुआ टाइम

गगनयान मिशन की लॉन्चिंग आधे घंटे के लिए बढ़ गई है। अब लॉन्चिंग साढ़े आठ बजे होगी। इसरो स्पेसक्राफ्ट ने एक्स पर यह जानकारी दी।

21 Oct 20237:44:03 AM
Gaganyaan Mission: आठ बजे होगा LIVE प्रसारण, 18 मिनट बाद टेलिकास्ट शुरू

Gaganyaan Mission: साढ़े सात बजे मिशन को लेकर लाइव प्रसारण किया जाना था। परंतु लेकिन अब समय बढ़ा दिया गया है। प्रसारण 20 मिनट बाद किया जाएगा।/

21 Oct 20237:24:38 AM
Gaganyaan Mission: कुछ ही मिनटों में मिशन होगा लॉन्च, दुनिया को दमखम दिखाने के लिए तैयार भारत

भारत इसरो आज श्रीहरिकोटा से मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। परीक्षण स्थल पर तैयारियां हो चुकी हैं। परीक्षण में क्रू मॉड्यूल का निरीक्षण किया जाएगा। गगनयान प्रोजेक्ट से देश की क्षमता का विश्व स्तर पर उत्तम प्रदर्शन करने की परिकल्पना की गई है।

Gaganyaan mission: ISRO to launch uncrewed flight test from Sriharikota today

Read @ANI Story | https://t.co/WkkG8F8l8x#Gaganyaan #ISRO #unmannedflight pic.twitter.com/dxMuF5fMIr

— ANI Digital (@ani_digital) October 21, 2023

21 Oct 20237:05:02 AM
Gaganyaan Mission: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मिशन के लिए दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो के मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की ओर एक कदम आगे बढ़ते हुए (गगनयान फोटो शेयर करते हुए)। शुभकामनाएं इसरो टीम।

Best wishes Team #ISRO!
Moving one step closer to India’s first Human Space Mission, the critical phase of preparation begins for #Gaganyaan with first Test Vehicle Flight TV-D1 scheduled for October 21, 2023, at 0800 Hrs IST from the SDSC-SHAR Launchpad, Sriharikota. pic.twitter.com/QCu2dawts1

— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) October 20, 2023

21 Oct 20236:52:58 AM
Gaganyaan Mission: गगनयान की क्लियर तस्वीरें, लॉन्चिंग में कुछ ही समय बाकी

मिशन गगनयान का परीक्षण कुछ ही समय में शुरू हो जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर गगनयान की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में इसरो ने भी गगनयान की फोटो साझा की हैं। साढ़े सात बजे से दर्शक गगनयान को लाइव देख सकेंगे।

21 Oct 20236:42:49 AM
Gaganyaan Mission: गगनयान की पहली झलक, लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटा इसरो

Gaganyaan Mission: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से यान की एक झलक। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) आयोजित करेगा।

#WATCH | Visuals from Satish Dhawan Space Centre in Sriharikota, Andhra Pradesh as Indian Space Research Organisation (ISRO) will conduct Gaganyaan’s First Flight Test Vehicle Abort Mission-1 (TV-D1).#Gaganyaan pic.twitter.com/rEMqTr9sJt

— ANI (@ANI) October 21, 2023

21 Oct 20236:39:29 AM
Gaganyaan Mission: गगनयान की सफलता देश के लिए होगी बड़ी उपलब्धि, टिकी सबकी निगाहें

देश के गगनयान प्रोजेक्ट के अंतर्गत  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तीन दिवसीय मिशन के लिए क्रू मेम्बर्स को 400 किमी की निचली पृथ्वी कक्षा में अंतरिक्ष में भेजने की योजना पर काम कर रहा है। इसकी सफलता भारत के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

Part 2https://t.co/C8Fj8XXDcn

— ISRO Spaceflight (@ISROSpaceflight) October 20, 2023

21 Oct 20236:26:35 AM
Mission Gaganyaan: लॉन्चिंग का Live प्रसारण इसरो की वेबसाइट समेत इन जगहों पर देख सकेंगे।

गगनयान की लॉन्चिंग दर्शक इसरो की वेबसाइट (isro.gov.in) पर देख सकते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर भी लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

21 Oct 20236:16:27 AM
Mission Gaganyaan: आज सुबह 8 बजे 17 किलोमीटर की ऊंचाई भरेगा गगनयान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) आज सुबह 8:00 बजे 17 किमी की ऊंचाई पर क्रू एस्केप सिस्टम और क्रू मॉड्यूल लॉन्च करेगी। इन पेलोड के भारत के पूर्वी तट पर श्रीहरिकोटा से लगभग 10 किमी दूर समुद्र में सुरक्षित उतरने की उम्मीद है।

21 Oct 20236:14:02 AM
गगनयान मिशन का परीक्षण चंद कम दूर, 7:30 बजे से देख सकेंगे लाइव प्रसारण

अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज सुबह 8:00 बजे  मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। परीक्षण वाहन-प्रदर्शन (टीवी-डी1), एकल चरण तरल प्रणोदन रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का प्रयास करेगा। इसका प्रसारण आज आमजन 7:30 बजे से देख सकेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us