Chandrayaan-2: ISRO ने जारी की IIRS से ली गई चांद के सतह की पहली तस्वीर
Chandrayaan-2 इसरो ने आइआरएस (Imaging Infrared Spectrometer) पेलोड द्वारा खींची गई चांद की सतह की तस्वीरें जारी की हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। इसरो (ISRO) ने चांद के सतह की बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है। चंद्रयान 2 (Chandrayaan-2) के आइआरएस (Imaging Infrared Spectrometer) पेलोड ने चंद्रमा के सतह (Lunar Surface ) की तस्वीर खींची है। इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे वह चंद्रमा की सतह से परिवर्तित होने वाले सूर्य के प्रकाश को माप सके।
See the first illuminated image of the lunar surface acquired by #Chandrayaan2’s IIRS payload. IIRS is designed to measure reflected sunlight from the lunar surface in narrow and contiguous spectral channels.
For details visit:https://t.co/C3STg4H79S" rel="nofollow pic.twitter.com/95N2MpebY4— ISRO (@isro) October 17, 2019
बता दें कि भारत के एताहासिक चांद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को चांद के दक्षिणी सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी, लेकिन आखिरी क्षणों में इसरो का संपर्क लैंडर से टूट गया। इसरो के मुताबिक लैंडर की चांद के सतह पर हार्ड लैंडिग हुई थी। जिसके कारण उसका संपर्क नासा से टूट गया। हालांकि, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है और चांद का लगातार चक्कर लगा रहा है।