Move to Jagran APP

ये है इसरो का 'स्वदेशी स्पेस सूट', जानिए कब पहनकर अंतरिक्ष जाएंगे यात्री?

गुरुवार को बेंगलुरू अंतरिक्ष एक्सपो में इसके प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया। सूट को त्रिवेंद्र के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में विकसित किया गया है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:45 PM (IST)
ये है इसरो का 'स्वदेशी स्पेस सूट', जानिए कब पहनकर अंतरिक्ष जाएंगे यात्री?
ये है इसरो का 'स्वदेशी स्पेस सूट', जानिए कब पहनकर अंतरिक्ष जाएंगे यात्री?

नई दिल्ली [जेएनएन]। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्वदेशी स्पेस सूट तैयार कर लिया है। भगवा रंग का ये स्पेस सूट साल 2022 के अंतरिक्ष मिशन के लिए करीब दो साल में तैयार किया गया है। इसरो ने गुरुवार को 'बेंगलुरू अंतरिक्ष एक्सपो' में इसके प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया। सूट को तिरुअनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में विकसित किया गया है।

loksabha election banner

एक निजी टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इसरो ने फिलहाल, ऐसे दो सूट तैयार किए हैं तथा एक और सूट तैयार करेगा। क्योंकि साल 2022 के अंतरिक्ष मिशन में कुल तीन लोग जाएंगे। इस सूट में एक ऑक्सीजन सिलेंडर फिट हो सकता है, जिससे की एस्ट्रोनॉट को करीब एक घंटे तक ऑक्सीजन मिलने में मदद होगी।

रंग नारंगी क्यों ?

इसरो ने इस सूट का रंग नारंगी रखा है, जिसे कुछ लोग भगवा के तौर पर भी देखते हैं। गौरतलब है कि अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी इसी रंग के सूट तैयार कर चुका है। इस रंग को चुनने की जब नासा से वजह पूछी गई तो बताया गया था कि सुरक्षा और खोज के लिहाज से यह चटखदार रंग बहुत मददगार होता है।

नासा के ब्रायन डेनियल बताते हैं कि अंतरिक्ष में यह रंग बचाव और खोज के लिहाज से बहुत ही विजिबल (दृश्य) है, इसीलिए इसे चुना गया। गौर करने पर पाएंगे कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत और बचाव एजेंसियां भी ज्यादातर इसी रंग की वर्दी का इस्तेमाल करती हैं। इसीलिए माना जा रहा है कि इसरो ने भी नासा की तर्ज पर इसका रंग नारंगी रखा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.