विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले तिरुपति मंदिर पहुंचे इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, सफल प्रक्षेपण की प्रार्थना की

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 13 Jul 2023 11:33 AM (IST)

Chandrayaan 3 Launch चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ प्रार्थना करने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर पहुंचे ...और पढ़ें

Chandrayaan 3 Launch इसरो प्रमुख एस सोमनाथ।
Chandrayaan 3 Launch इसरो प्रमुख एस सोमनाथ।

अमरावती, एजेंसी। Chandrayaan 3 Launch चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ प्रार्थना करने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने मंदिर में चंद्रयान के सफल परीक्षण की कामना की।

चंद्रयान-3 की कल लॉन्चिंग

मंदिर में पूजा के बाद एस सोमनाथ ने कहा, 

भारत कल दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर अपना तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सबकुछ ठीक हो और यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा पर उतर जाए।

लॉन्चिंग से पहले इसरो वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान के लघु मॉडल के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर का दौरा करने पहुंची थी। एक वैज्ञानिक ने तिरूपति मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि हम अपना मिशन कल पूरा करके रहें।

देश का नाम होगा रोशन

चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Launch) भारत का तीसरा चांद आधारित मिशन है, जो भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा और चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगा। प्रक्षेपण की उलटी गिनती श्रीहरिकोटा से शुक्रवार को उड़ान भरने से पहले गुरुवार को बाद में शुरू होगी।

चंद्रयान-2 मिशन में लैंडर से टूट गया था संपर्क

बता दें कि चंद्रयान-2 मिशन के दौरान जब लैंडर चंद्रमा की सतह से महज एक पायदान की दूरी पर था, तब इसरो का संपर्क उससे टूट गया था। इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने एएनआई को बताया कि मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से गगनयान जैसे कार्यक्रमों का मनोबल बढ़ेगा।