विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISRO ने फिर किया कमाल, अंतरिक्ष में अंकुरित हुए लोबिया के बीज; सामने आई तस्वीर

Published: Sat, 04 Jan 2025 04:36 PM (IST)

अंतरिक्ष में जीवन तलाश रहे वैज्ञानिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित ...और पढ़ें

अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित किया गया है। (फोटो सोर्स: ISRO)
अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित किया गया है। (फोटो सोर्स: ISRO)

HighLights

  1. 30 दिसंबर को PSLV C 60 रॉकेट से भेजे गए थे बीज।
  2. चार दिन में लोबिया के बीज अंकुरित हुए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  इसरो ने एक और कमाल कर दिखाया है। अंतरिक्ष में जीवन तलाश रहे वैज्ञानिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द इनमें पत्ते भी निकलेंगे। लोबिया की इन बीजों को स्पेड X के साथ 30 दिसंबर को PSLV C 60 रॉकेट से भेजा गया था।  

इस प्रयोग के जरिए वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में पौधों को किस तरह उगाया जा सकता है, जिसकी मदद लंबे स्पेस ऑपरेशन्स में मिलेगी।

जल्द बीज से पत्तियां निकलने की उम्मीद

इसरो ने सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी है। इसरो ने लिखा, स्पेस में जीवन का आरंभ! VSSC का CROPS (कंपैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज) प्रयोग PSLV-C60 POEM-4 पर सफलतापूर्वक हुआ। चार दिन में लोबिया के बीजों में हुआ अंकुरण, पत्तियां जल्द ही निकलने की उम्मीद।’

स्पेडेसक्स के साथ रिसर्च और डेवलपमेंट से जुड़े 24 पेलोड भी भेजे गए हैं।

क्या है SpaDeX मिशन?

इसरो ने SpaDeX मिशन के तहत 229 टन वजन के पीएसएलवी रॉकेट से दो छोटे उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है। ये उपग्रह 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर डॉकिंग और अनडॉकिंग करेंगे। ISRO के अधिकारियों के अनुसार, इस मिशन की सक्सेस भारत के आगामी मिशनों चंद्रयान-4, खुद का स्पेस स्टेशन और चांद पर भारतीय यात्री का पैर रखना जैसे सपनों को साकार करेगी। 

यह भी पढ़ें: क्या है ISRO का मिशन SpaDeX, जिसके लॉन्च होते ही इन देशों की लिस्ट में शामिल हुआ भारत; पढ़ें खासियत