Move to Jagran APP

क्या 14 दिसंबर को दुनिया सावधान रहे आईएस के विध्वंस से?

इस्लामिक स्टेट (आईएस) का आतंक बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर पेरिस हमले से दुनिया सहम गई है। आतंकियों ने इस साल कई हमलों को अंजाम दिया है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 05:50 PM (IST)
क्या 14 दिसंबर को दुनिया सावधान रहे आईएस के विध्वंस से?

नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट (आईएस) का आतंक बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर पेरिस हमले से दुनिया सहम गई है। आतंकियों ने इस साल कई हमलों को अंजाम दिया है।

loksabha election banner

खास बात यह है कि इन हमलों की तारीखों में एक समानता है। मसलन - चार्ली एब्दो पर 1 जनवरी 2015 को हमला किया गया था, तो अगला हमला 2 फरवरी को लीबिया में हुआ।

इस तरह अब तक पहली से लेकर 13 तारीख (पेरिस हमला) तक हमले हो चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या अगला हमला 14 दिसंबर को होगा? कौन-सा देश बनेगा निशाना?

  • 1 जनवरी : पेरिस - आईएस से जुड़े दो बंदूकधारियों ने साप्ताहिक फ्रेंच मैग्जीन चार्ली एब्दो के दफ्तर पर हमला बोल दिया था। इसमें 12 लोग मारे गए थे।
  • 2 फरवरी : लीबिया - लीबिया में हमलों की श्रृंखला हुई जिसमें तेल के क्षेत्र भी शामिलि था जिसमें विदेशी नागरिकों की जान गई।
  • 3 फरवरी : डेनमार्क - आईएस के दो आतंकियों ने कोपेनहेगन में दो लोगों को मार गिराया।
  • 4 मार्च : ट्यूनिशिया - एक म्यूजियम में हुए हमले में 22 लोग मारे गए जिसमें 19 विदेशी पर्यटक शामिल थे।
  • 5 अप्रैल : मिस्र - मिस्र की सेनाओं पर कई हमलों में दर्जन भर लोगों से ज्यादा की मौत हो गई।
  • 6 मई : सऊदी अरब - मस्जिद को लक्ष्य बनाते हुए नमाज के दौरान आत्मघाती हमला किया गया जिसमें 20 लोग मारे गए।
  • 7 जून : ट्यूनिशिया - मेडिटरेनीअन रिसोर्ट पर पोर्ट अल कांटावी में हुए हमलों में 38 विदेशी मारे गए।
  • 8 जुलाई : टर्की - सीरिया सीमा के समीप सुरू में बमबारी से 31 लोग मारे गए जिसमें से अधिकांश छात्र थे।
  • 9 अगस्त : सऊदी अरब - आत्मघाती हमलावरों ने यमन सीमा के पास सऊदी अरब की विशेष सेना को टारगेट बनाया। इसमें 15 लोग मारे गए।
  • 10 सितम्बर : यमन - आईएस के अलग-अलग हमलों में 45 लोग मारे गए।
  • 11 अक्टूबर : मिस्र - आईएस ने रूस को टारगेट किया। रूस विमान को मिस्र में उठा दिया गया जिसमें 224 लोग मारे गए।
  • 12 नवंबर : लेबनान - राजधानी बेरूत में आत्मघाती हमला किया गया जिसमें 43 लोग मारे गए।
  • 13 नवंबर : पेरिस - कई आतंकवादियों ने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में लोगों को भून डाला। इसमें 130 लोग मारे गए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.