राज ठाकरे से नाराज विधायक ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना [मनसे] प्रमुख राज ठाकरे की अनदेखी से नाराज विधायक हर्षवर्धन जाधव ने बुधवार को पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। औरंगाबाद की कन्नड विधानसभा क्षेत्र से विधायक जाधव ने आरोप लगाया है कि पार्टी में दरकिनार किए जाने के कारण उन्हें यह फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा।
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना [मनसे] प्रमुख राज ठाकरे की अनदेखी से नाराज विधायक हर्षवर्धन जाधव ने बुधवार को पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। औरंगाबाद की कन्नड विधानसभा क्षेत्र से विधायक जाधव ने आरोप लगाया है कि पार्टी में दरकिनार किए जाने के कारण उन्हें यह फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा।
किसी अन्य पार्टी में शामिल न होने का दावा करते हुए जाधव ने इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दोबारा चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात बताए जाने पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा अशिष्टता से बात करने का आरोप भी लगाया। जाधव ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर दिलीप वलसे पाटिल को सदस्यता त्यागने का पत्र भेज दिया है। जाधव का आरोप है कि पार्टी नेतृत्व को चाटुकारों की मंडली ने घेर लिया है। निर्णय प्रक्रिया में उनका कोई दखल नहीं है और उनके साथ अक्सर दुर्व्यवहार किया जाता है। जाधव के इस्तीफे से विधानसभा में मनसे के अब 11 विधायक रह गए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर