आयरलैंड के पीएम बने लियो वरडकर के मुंबई वाले घर में जश्न
भारतवंशी लियो अब आयरलैंड के पीएम बन गए हैं। मुंबई में उनका परिवार रहता है और वहां पर जश्न का महौल है।
मुंबई, एएनआई। भारतीय मूल के डॉ. लियो वरडकर आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। 38 साल के वरडकर को वहां की सत्तारूढ़ पार्टी 'फाइन गोएल' ने अपना नेता चुना। उनके परिवार के 60 सदस्य भारत में महाराष्ट्र में रहते हैं। उनकी जीत पर सभी जश्न मना रहे हैं।
लियो के चाचा ने कहा कि उन पर हम सब को गर्व है और राजनीति में उनकी रुचि बहुत कम उम्र से ही थी। वो पहले स्वास्थ्य और खेल मंत्री रह चुके हैं। जैसे ही उनके घर वालों को पता चला कि लियो पीएम बने हैं तो उनके घर में जश्न का महौल बन गया और जमकर मिठाइयां बांटी गईं।
Mumbai:He has made us proud,was interested in politics since young age;been a sports&health min earlier-Uncle of Irish PM elect Leo Varadkar pic.twitter.com/0PFZaBis2Y— ANI (@ANI_news) June 3, 2017
लियो वरडकर, अशोक और मिरियम वरडकर के सबसे छोटे बेटे हैं। उनके पिता अशोक का जन्म मुंबई में हुआ था, जो 1960 के दशक में इंग्लैंड चले गए थे। लियो वरडकर साल 2007 में मुख्य रूप से राजनीति से जुड़े। इससे पहले वो बतौर डॉक्टर काम कर रहे थे। वरडकर 2016 से आयरलैंड में मंत्री भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: भारतवंशी लिओ वराडकर आयरलैंड का पीएम बन रचेंगे इतिहास?