IRCTC Tour Package: किफायती कीमतों पर उठाएं इन खूबसूरत पर्यटक स्थलों का लुत्फ
IRCTC Tour Package भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन यात्रियों के बीच खासी प्रसिद्ध है। अब आईआरसीटीसी आपके लिए खास पैकेज लाया है जिसका नाम है मां वैष्णो दर्शन यात्रा।
नई दिल्ली,जेएनएन। भारतीय रेलवे की भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन यात्रियों के बीच खासी प्रसिद्ध है। यह ट्रेन बाकी ट्रेनों के मुकाबले काफी सस्ती है। यदि आप धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते है तो आपके लिए भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन एक खास ऑफर लेकर आई है। आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय दर्शन ट्रेन का दिल्ली, अमृतसर, वैष्णो देवी, हरिद्वार, मथुरा और आगरा घूमने जाने का खास ऑफर है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम है मां वैष्णों दर्शन यात्रा। इस पैकेज की मदद से आप 11 राते और 12 दिनों तक आराम से कई जगहों पर घूम सकते हैं। इसके लिए आपको महज 12,390 रूपये में इन सभी जगहों पर घूमने जा सकते है। इसके लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही बुकिंग भी कर सकते हैं।
पैकेज से संबंधित जानकारी
पैकेज का नाम | मां वैष्णो दर्शन याात्रा |
गंतव्य स्थान | दिल्ली, अमृतसर, वैष्णो देवी, हरिद्वार, मथुरा, आगरा |
ट्रेवलिंग मोड | ट्रेन |
स्टेशन / प्रस्थान का समय |
बैंगलोर, मदुरै स्टेशन, रात में 12 बजकर 5 मिनट |
क्लास | बजट के हिसाब से |
दिनांक | 23 जून 2016 |
बोर्डिंग प्वाइंट:- मदुरै, डिंडीगुल, करूर, इरोड, सलेम, व्हाइटफील्ड, पेरम्बूर
डिबोर्डिंग प्वाइंट:- पेरम्बूर, व्हाइटफील्ड, सलेम, इरोड, करूर, डिंडीगुल, मदुरै
यहां समझे यात्रा का खर्च
इस यात्रा के लिए आपको हर व्यक्ति के लिए 12,390 रूपये देने होंगे। हालांकि, ये किराया पांच साल से अधिक उम्र का सभी व्यक्तियों के लिए चुकाना होगा। पांच साल से कम उम्र के व्यक्ति के लिए किराया नहीं चुकाना होगा।
भारत दर्शन में ट्रेन में सफर के फायदे
-आपका बता दें कि भारत दर्शन में सफर करने के कई फायदे है।
-पहला इस क्लास का कनफर्म टिकट मिलता है।
-मांग होने पर ट्रेन में अतिरिक्त एसी कोच भी जोड़ा जा सकता है।
- सबसे अहम बात यह है कि ये ट्रेन आपको कई छोटे स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा देती है।
- साथ ही हर ट्रेन कोच में सिक्योरिटी स्टाफ तैनात होता है।
- यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कर सकते हैं या एजेंट्स से भी बुक करवा सकते हैं।
-आप इस यात्रा के बदले एलटीए क्लेम कर सकते हैं जिसके लिए रेलवे आपको यात्रा खत्म होने के बाद एलटीए सर्टिफिकेट जारी करता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप