'बाहुबली की तरह लड़ेंगे', UN में पेजेश्कियन के तीखे तेवर; ईरानी दूतावास ने शेयर किया वीडियो
ईरानी दूतावास ने हैदराबाद में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए ...और पढ़ें

बाहुबली की तरह लड़ेंगे।
HighLights
ईरानी दूतावास ने बाहुबली युद्ध दृश्यों से तुलना करता वीडियो साझा किया।
राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने UNGA में ईरान के दृढ़ संकल्प को बताया।
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों और दबाव के आगे न झुकने की बात कही।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा और कूटनीति के अनोखे मेल में, हैदराबाद में ईरानी दूतावास ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के कड़े भाषण और बाहुबली के मशहूर युद्ध दृश्यों के बीच समानता दिखाई दी।
दूतावास ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें फिल्म का मुख्य किरदार दुश्मन सेना का समाना करता दिख रहा है। इसके साथ ही एक संदेश भी दिया गया है जिसमें बाहरी दबाव के आगे न झुकने के ईरान के पक्के इरादे को जाहिर किया गया है।
ईरानी दूतावास ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में बाहुबली: द बिगनिंग के दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें प्रभास द्वारा निभाया गया किरदार अमरेंद्र बाहुबली, कालाकेय सेना के खिलाफ अपनी सेना का नेतृत्व करता है।
दूतावास ने वीडियो के साथ लिखा, 'UNGA में ईरान के राष्ट्रपित डॉ. पेजेश्कियन: 'हम कभी सिर नहीं झुकाएंगे और न ही घुने टेकेंगे।' जैसे बाहुबली कालाकेयों के खिलाफ डटकर खड़े हुए थे, वैसे ही हम भी अपनी मातृभूमि के लिए अपना खून बहाने को तैयार हैं।'
Dr. Pezeshkian, President of I.R #Iran at UNGA: "Will never bow our head or bend the knee"
— Iran In Hyderabad (@IraninHyderabad) September 27, 2026
Like Baahubali standing against the Kalakeyas, we also shed our own blood in sacrifice for the homeland. pic.twitter.com/xc1S9H346Q
यह तुलना फिल्म से सबसे यादगार दृश्यों में से एक पर आधारित है, जिसमें बाहुबली एक ताकतवर दुश्मन का सामना करने के बावजूद पीछे हटने से इनकार कर देते हैं
यह पोस्ट 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में 81वीं UNGA में पेजेश्कियन के भाषण के बाद आया है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी दबाव के आगे ईरान घुटने की संभावना को खारिज कर दिया था। एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की टिप्पणियों का जवाब देते हुए, पेजेश्कियन ने कहा कि प्रतिबंध, दबाव और धमकियां ईरानी लोगों के संकल्प को और मजबूत करेंगी।
