Move to Jagran APP

Bomb Threat: 45 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में मंडराता रहा ईरानी विमान, बम की सूचना के बाद पीछे लगा सुखोई

Iran Flight Bomb Threat ईरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू के रास्ते में जाते हुए महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे के ATC से संपर्क किया था। इस दौरान पायलट ने दिल्ली में तत्काल लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Mon, 03 Oct 2022 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 12:51 PM (IST)
Bomb Threat: 45 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में मंडराता रहा ईरानी विमान, बम की सूचना के बाद पीछे लगा सुखोई
Bomb Threat: 45 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में मंडराता रहा ईरानी विमान (फोटो रायटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। ईरान से चीन जा रहे ईरानी विमान में उस समय हड़कंप मच गया। जब ईरान के महान एयर में बम होने की जानकारी मिली। इसके बाद विमान को भारतीय क्षेत्र में उतारने की इजाजत मांगी गई। हालांकि, ATC ने विमान को भारतीय क्षेत्र में लैंडिंग की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद विमान को चीन की ओर रवाना होना पड़ा।

loksabha election banner

सुबह 9:20 पर मिली बम की सूचना

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर ईरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहे महान एयर के विमान में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। आनन-फानन में भारतीय वायुसेना के विमानों को अलर्ट किया गया। विमान की ओर से दिल्ली ATC संपर्क किया गया। लेकिन उन्होंने विमान को जयपुर जाने के लिए बोल दिया।

भारतीय क्षेत्र में मंडराता रहा विमान

सूत्रों की मानें तो विमान काफी देर तक भारतीय क्षेत्र में ही मंडराता रहा। इसे देख पंजाब और जोधपुर एयरबेस से भारतीय वायु सेना के एसयू-30 MKI लड़ाकू विमानों को रवाना किया गया। जिसके बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने ईरानी विमान को रोकने का भी प्रयास किया। हालांकि, विमान में बम की खबर की बात सही थी या नहीं। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

चीन की ओर जाता दिखा ईरानी विमान

Filghtradar 24 के डेटा से पता चलता है कि विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इससे पहले वह दिल्ली-जयपुर हवाई क्षेत्र में कुछ समय के लिए कम ऊंचाई पर उड़ते हुए देखा गया था। फिलहाल विमान को चीन की ओर जाते हुए देखा गया है।

हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और भारतीय वायुसेना को भी इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि ईरान का यात्री विमान भारतीय क्षेत्र में करीब 45 मिनट तक मंडराता रहा था।

Bomb Threat: ईरान के यात्री विमान में बम की सूचना, दिल्ली-जयपुर में नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

Mahan Air Track: दुनियाभर में हजारों लोग ट्रैक कर रहे Mahan Air का W581 विमान, कुछ समय में पहुंचेगा ग्‍वांंगझू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.