बड़े उद्देश्यों के साथ शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला कांफ्रेंस
बेंगलूर। 7 फरवरी से 9 फरवरी, 2014 के दरमियान बेंगलूर में अंतरराष्ट्रीय महिला कांफ्रेंस [आइडब्लूसी] का आयोजन किया गया। अध्यात्म गुरु श्री श्री रविशंकर के अध्यात्मिक प्रवचनों से प्रेरित इस कांफ्रेंस में राजनीति तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी साख रखने वाली
बेंगलूर। 7 फरवरी से 9 फरवरी, 2014 के दरमियान बेंगलूर में अंतरराष्ट्रीय महिला कांफ्रेंस [आइडब्लूसी] का आयोजन किया गया। अध्यात्म गुरु श्री श्री रविशंकर के अध्यात्मिक प्रवचनों से प्रेरित इस कांफ्रेंस में राजनीति तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी साख रखने वाली 80 देशों की प्रभावशाली महिलाएं तथा सामान्य क्षेत्रों से 5000 साधारण महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। राजनीति, व्यवसाय, शिक्षा, सेवा और साधारण स्तर पर काम करने वाली ये महिलाएं राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के बीच अपने जुड़ावों के बारे में बता रही हैं साथ ही आंतरिक शांति के महत्व पर भी चर्चा कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला कांफ्रेंस [आईडब्ल्यूसी] मंच महिलाओं को शांति, विकास और नैतिक लीडरशिप का एजेंट मानता है। इनके अनुसार 21वीं सदी में सामाजिक और व्यक्तिगत शांति स्थापित करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसका उद्देश्य आसपास के समाज से या खुद ही कुछ अलग सोचते हुए इस समस्या का एक हल निकालना है। कांफ्रेंस का विषय भी है 'सद्भाव: पूर्णता की दिशा में विकास'।
आईडब्ल्यूसी की कुछ खास बातें
वैश्रि्वक नेटवर्क: आईडब्ल्यूसी सरकार, विभिन्न संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से महिला लीडरों को एक मंच पर लाता है।
कार्रवाई उन्मुख नेतृत्व: अपनी स्थापना की शुरुआत से ही इसने 4000 बालिकाओं की शिक्षा, दस लाख वृक्षारोपण और 4 अंतरराष्ट्रीय वार्ता मंचों को चलाने की कार्यवाही कर चुका है।
महिला नेतृत्व को बढ़ावा: आईडब्ल्यूसी का ट्रेनिंग मॉड्यूल अध्यात्मिक तत्वों यथा मेडिटेशन,योग आदि के द्वारा एक तनाव रहित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
कला एवं संस्कृति: आईडब्ल्यूसी विभिन्न परंपरागत कलाओं तथा संस्कृति के महत्व और उनके रक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
क्या है इस कांफ्रेंस का उद्देश्य?
ग्रॉस डोमेस्टिक हैपिनेस को बढ़ाने के क्रिएटिव आइडियाज पर चर्चा
जीवन में शांति सूत्रों को समझ पाने और उसे बढ़ावा देने पर चर्चा
जीवन में सभी स्तरों पर रिश्तों को प्रभावित करने वाले कारकों पर चर्चा
प्राकृतिक रूप से दुबारा शांति स्थापित करने पर चर्चा
समाज में अध्यात्म और मानवीय मूल्यों को दुबारा स्थापित करने पर चर्चा
वैश्रि्वक स्तर पर समाज के स्थापित, प्रभावशाली लीडर्स का समाज पर प्रभाव
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर