Move to Jagran APP

International Women's Day 2019 पर भारतीय रेलवे का महिलाओं और समाज को अनोखा संदेश

International Womens Day 2019 - भारतीय रेलवे ने देश की महिलाओं के लिए एक मजबूत संदेश दिया है। आज के दिन भोपाल - बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18235) के सभी स्टॉफ महिला हैं।

By Dhyanendra JournalEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 11:04 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 11:31 AM (IST)
International Women's Day 2019 पर भारतीय रेलवे का महिलाओं और समाज को अनोखा संदेश
International Women's Day 2019 पर भारतीय रेलवे का महिलाओं और समाज को अनोखा संदेश

नई दिल्ली, एएनआई। International Women's Day 2019 - समूचा विश्व आज #महिलादिवस मना रहा है। आज का दिन विशेषतौर पर महिलाओं का दिन होता है। इसी के चलते भारतीय रेलवे ने एक अनोखी तरह से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश दिया है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार सुबह 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की गई, जिसे महिलाएं ही संचालित कर रही हैं। ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्रप्रेस का पूरा स्टाफ महिलाओं का है। जिसमें लोको पायलट (ड्राइवर) से लेकर गॉर्ड, टिकट चेकर (TC) एवं अन्य सभी जीआरपी कॉन्सटेबल महिलाएं ही हैं।

loksabha election banner

महिलाओं के सम्मान और समाज में बराबर का हक दिलाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत कई जानी मानी हस्तियों ने महिलाओं की शक्ति को सलाम करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि इस बार का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बैलेंस फॉर बेटर (Balance For Better) की थीम पर मनाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

बता दें कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2019) 28 फरवरी, 1909 में अमेरिका के न्यूयार्क में मनाया गया था। तो वहीं इसके बाद यूनाइटेड नेशन ने आधिकारिक तौर पर 8 मार्च, 1975 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाए जाने की घोषणा कर दी थी। तब से लेकर आज तक मार्च के 8 तारीख को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है।

इस दिन की एक और खास बात होती है कि आज के दिन अधिकतर सभी जागरूक महिलाएं बैंगनी रंग के कपड़े पहनती हैं या तो बैंगनी रंग का रिबन पहनकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) का जश्न मनाती हैं। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आधिकारिक सिंबल वीनस है। इस रंग को चुनने का प्रमुख कारण ये भी है कि बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें - International Women's Day: जानिए- क्यों याद आए 'वो सुबह कभी तो आएगी' लिखने वाले साहिर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.