आइबी को RSS कार्यालयों व नेताओं पर आतंकी हमलों का अंदेशा, हो सकता है आइईडी का इस्तेमाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय के साथ - साथ संगठन के नेताओं को वैश्विक आतंकवादी संगठनों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इसका खुलासा किया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) की खुफिया जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालयों और नेताओं को अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से हमलों का खतरा है। इन हमलों के लिए आइईडी या वाहन पर लगी आइईडी का इस्तेमाल किया जा सकता है।आइबी की ओर से इसी महीने जारी ताजा जानकारी में कहा गया है कि संभावित रूप से अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़े अज्ञात लोग आरएसएस कार्यालयों, उसके नेताओं और पुलिस स्टेशनों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।
सूत्रों का दावा है कि सभी संबंधित राज्य सरकारों को जारी अलर्ट में उनसे सुरक्षा बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने दावा किया कि महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और असम में संघ पदाधिकारियों की सुरक्षा की समीक्षा भी की जा रही है।मालूम हो कि संघ कार्यकर्ताओं पर हमले की कई वारदातें हो चुकी हैं।
पिछले ही महीने बेंगलुरु में पुलिस ने संघ कार्यकर्ता वरुण बोपाला की हत्या का प्रयास करने के आरोप में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। वरुण पर उस वक्त चाकुओं से हमला किया गया था जब वह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में होने वाली रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे। आरोपितों की पहचान मुहम्मद इरफान, सैयद अकबर, सैयद सिद्दीकी अकबर, अकबर बाशा, सनाउल्ला शरीफ और सादिक उल अमीन के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक उन्होंने काफी बड़ी साजिश रची थी।
राज्य सरकारों को सतर्क किया गया
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार सूत्रों ने दावा किया है कि इसे लेकर सभी राज्य सरकारों को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही उन्हें सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने के लिए भी कहा गया है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने दावा किया कि महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, यूपी और असम समेत अन्य राज्यों में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और पदाधिकारियों की सुरक्षा की भी समीक्षा की जा रही है। आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले की रिपोर्ट की कई उदाहरण हैं।
बेंगलुरू में सीएए रैली के दौरान हुआ था आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला
पिछले महीने, बेंगलुरू पुलिस ने दिसंबर में नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) के समर्थन में एक रैली में भाग लेने गए आरएसएस कार्यकर्ता को मारने की कोशिश करने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरएसएस कार्यकर्ता वरुण बोपला को इन्होंने चाकू मार दिया था।आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान, सैयद अकबर, सैयद सिद्दीक अकबर, अकबर बाशा, सनाउल्ला शरीफ और सादिक उल-अमीन के तौर पर हुई थी। पुलिस ने दावा किया था कि इन्होंने एक बड़ी साजिश रची थी।
क्या होता है वीबी-आईईडी
व्हीकल बॉर्न आईईडी या वीबीआईईडी उन इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को कहा जाता है, जिन्हें कार,ट्रक या किसी अन्य वाहन में रखकर विस्फोट किए जाते हैं। इन्हें साइकिल या बाइक पर भी लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।