Move to Jagran APP

बंगाल में नेहरू की मूर्ति पर फेंका काला रंग

पश्चिम बंगाल के ब‌र्द्धमान जिले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर काला रंग फेंका गया।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 06:46 PM (IST)
बंगाल में नेहरू की मूर्ति पर फेंका काला रंग
बंगाल में नेहरू की मूर्ति पर फेंका काला रंग
style="text-align: justify;">कोलकाता, जागरण संवाददाता। त्रिपुरा से शुरू हुई मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। त्रिपुरा की घटना के बाद कोलकाता में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति में कालिख पोती गई थी और उसे तोड़ने का प्रयास हुआ था। कुछ दिनों की शांति के बाद अब पश्चिम बंगाल के ब‌र्द्धमान जिले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर काला रंग फेंका गया।

यह घटना शुक्रवार रात कटवा के टेलीफोन मैदान में हुई। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू की मूर्ति को क्षति पहुंचाई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शरारती तत्वों ने नेहरू की मूर्ति पर काला रंग फेंक दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मूर्ति को साफ कराया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.