विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishi Sunak: दामाद ऋषि सुनक बनेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, नारायण मूर्ति ने दिया पहला रिएक्शन

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2022 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2022 10:00 AM (IST)

इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक के ब्रिटेन का पीएम चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी ...और पढ़ें

Rishi Sunak: ऋषि सुनक के पीएम चुने जारे पर नारायण मूर्ति ने दिया पहला रिएक्शन
Rishi Sunak: ऋषि सुनक के पीएम चुने जारे पर नारायण मूर्ति ने दिया पहला रिएक्शन

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ऋषि सुनक (Rishi Sunak) जल्द ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। दिवाली के दिन यानि सोमवार को उन्हें निर्विरोध कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया, जिसके बाद उनका पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने को लेकर भारत में भी खुशी की लहर है। वहीं, उनके ससुर और इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति (Infosys Founder Narayana Murthy) ने भी इस मौके पर खुशी जाहिर की है।

नारायण मूर्ति ने दामाद के प्रधानमंत्री बनने पर पहली प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि ऋषि की शादी नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के साथ हुई है। मूर्ति ने अपने दामाद को बधाई दी है। नारायण मूर्ति ने कहा, 'ऋषि को बधाई। हमें उन पर गर्व है और उनकी सफलता की कामना करते हैं।' मूर्ति ने आगे कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि ऋषि ब्रिटेन के लोगों के लिए अच्छे काम करेंगे।

पहली बार कोई हिंदू बनेगा ब्रिटेन का पीएम

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथैम्पटन में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर जबकि मां फार्मासिस्ट थीं। ऋषि इंग्लैंड के प्रसिद्ध स्कूलों विनचेस्टर और ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई कर चुके हैं। ये पहला अवसर है जब कोई हिंदू ब्रिटेन का पीएम बनने जा रहा है। इससे पहले ऋषि बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री थे।

Rishi Sunak की दो बेटियां

ऋषि सुनक ने नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से बेंगलुरु में साल 2009 में शादी की थी। उनकी बेटियों का नाम अनुष्का और कृष्णा हैं।

एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर...

ये भी पढ़ें:

Rishi Sunak: ब्रिटेन में 210 सालों में सबसे कम उम्र के पीएम, पढ़ें- ऋषि सुनक के बारे में खास बातें

ब्रिटेन में ऋषि सुनक के अगले प्रधानमंत्री बनने पर बोले जो बाइडन- अश्वेत का पीएम बनना एक मील के पत्थर जैस