भोपाल के एनजीओ से बचकर इंदौर आई मूक-बधिर छात्राएं, सुनाई आपबीती
छात्राओं ने बताया कि एनजीओ में निशुल्क पढ़ाई के नाम पर प्रवेश दिया गया था। वहां संचालक छात्राओं के साथ गंदी हरकतें करता है।
By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 08:09 AM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 08:53 AM (IST)
इंदौर (नईदुनिया)। भोपाल के एनजीओ में रहने वाली मूक-बधिर दो छात्राएं इंदौर स्थित प्रदेश के एकमात्र मूक-बधिर सहायता केंद्र पहुंचीं और अपना शोषण किए जाने की शिकायत की। उन्होंने संस्थान का नाम-पता स्पष्ट नहीं बताया, लिहाजा उनके बताए संकेतों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
छात्राएं 16 से 17 वर्ष के बीच की आयु की हैं। सभी लड़कियां इंदौर के धार की रहने वाली हैं। उन्होंने इशारों में बताया कि उन्हें भोपाल के एक एनजीओ में निशुल्क पढ़ाई के नाम पर प्रवेश दिया गया था। वहां चार लड़कियां रह रही थीं। एनजीओ के संचालक का तौर-तरीका ठीक नहीं लग रहा था। वह छात्राओं के साथ गंदी हरकतें करता है। वे तो जैसे-तैसे बहाने से निकलकर आ गई, लेकिन वहां दो और छात्राएं हैं जिनकी मदद की जाए। छात्राएं इस संबंध में खुलकर बताने में घबरा रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें