Indore Coronavirus Updates News: इंदौर में 107 नए मामले दर्ज, कुल 7,555 संक्रमित आंकड़ों के साथ 315 लोगों की मौत
इंदौर में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यहां पर 107 नए मामले दर्ज किए है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7555 तक पहुंच गया है।
इंदौर, एएनआइ। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के मामले प्रत्येक दिन बढ़ रहे हैं। अब यहां पर 107 और नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7,555 तक पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यहां तीन मौतें हुई हैं, जिसमें कुल मौतों की संख्या 315 पहुंच गई है। शनिवार को इंदौर में कुल 1,671 नमूनों का परीक्षण किया गया, जबकि जिले में 71 मरीजों की छुट्टी की गई।
समूचे भारत में कोरोना वायरस
भारत में शनिवार को 57,117 नए कोरोना मामले दर्ज किए थे। इसके बाद देश में कुल आंकड़ा 16,95,988 पहुंच गया है। वही मरनेवालों की संख्या 36 हजार के पार पहुंच गई है। प्रत्येक दिन देश में यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया मे भारत तीसरे नंबर पर संक्रमित देश है। पहले नंबर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।
देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य
पूरा देश इश वक्त चीन के वुहान के फैले कोरोना वायरस का सामना कर रहा है। ऐसे मे भारत का महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 4 लाख 22 हजार के पार पहुच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 14, 994 तक पहुंच गई है। इसके बाद तमिलनाडु सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर 3,935 मौत के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 45 हजार के पार आंकड़ा पहुंच गया है। इसके बाद आंध्र प्रदेश और दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है।
देश में जिस तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है उसकी तेजी से टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ने ज्यादा से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्टिंग करने पर जोर दिया है। बता दें कि पुरी दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर संक्रमित देश है। वहीं पहले नंबर पर अमेरिका तो दूसरे नंबर ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वहीं चौथे नंबर रूस सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। जिसका दावा कि उसने कोरना वैक्सीन का सफल मानव ट्रायल कर लिया है।