Indira Gandhi Peace Prize 2019: डेविड एटनबरो को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
Indira Gandhi Peace Prize 2019 इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2019 के लिए प्रसरक डेविड एटनबरो (Attenborough) को चुना गया है।
नई दिल्ली, पीटीआई। Indira Gandhi Peace Prize 2019: इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2019 के लिए प्रसरक डेविड एटनबरो (David attenborough ) को चुना गया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन किया गया था, जिसे इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने मंगलवार को घोषित किया। ट्रंस्ट ने अपने बयान में कहा कि हमारे ग्रह पर अच्छा व्यवहार करते हुए कई लोगों की पहचान की गई है। इसके अलावा इन लोगों का संबंध हमारे ग्रह पर रह जीवों के साथ काफी बेहतर है। इसमें डेविड का नाम भी शमिल है। जिन्होंने इस ओर काम किया है।
इसके साथ ही ट्रस्ट के तरफ से कहा गया कि डेविड ने प्रकति में में बड़े-बड़े बदलाव करने के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। ट्रस्ट की सचिव सुमन दुबे ने बताया कि डेविड ने अथक रूप से हमारे ग्रह पर जैव विविधता को संरक्षित करने और उसकी रक्षा करने लिए काम किया है। इसके अलावा सभी लोगों को स्थायी और सामंजस्यपूर्ण तरीके से रहने में योगदान देने में उनका नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि David attenborough ने लोगों में जैव विविधता को लेकर जागरुकता भी फैलाई है।
डेविड एटनबरो का जीवन
डेविड क जन्म 8 मई 1926 को ब्रिटिश में हुआ। ब्रॉडकास्टर प्रकृतिवादी प्रस्तुतकर्ता के तौर उन्होंने काफी काम किया है। वह ज्यादातर अपने लेखन और प्रस्तुति के लिए जाना जाता है। उन्होंने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन(bbc)नेचुरल युनिट में काम किया हुआ है। इसके अलावा बीबीसी में डेविड वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं।
मिल चुके हैं ये पुरस्कार
डेविड एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बाफ्टा (BAFTAs) के तहत साल 2019 में पुरस्कार जीता है। इसके अलावा साल 2018 से 2019 में उत्कृष्ट नरेटर के लिए प्राइमटाइम एमी अवार्ड (Primetime Emmy Awards)दिया गया था। 2002 में डेविड को बीबीसी के लिए यूके के व्यापक सर्वेक्षण के बाद उन्हें 100 महानतम ब्रिटिशों में नामित किया गया।