विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शिमला में भुट्टो से मिली थीं इंदिरा', रूबियो से मुंबई में मिलने के विवाद पर बोले जयशंकर

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:56 PM (IST)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुंबई में मुलाकात पर कांग्रेस की आलोचना का जवाब दिया।

जयशंकर ने मुंबई में रूबियो से मुलाकात पर कांग्रेस को जवाब दिया

जयशंकर ने मुंबई में रूबियो से मुलाकात पर कांग्रेस को जवाब दिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुंबई में मुलाकात को लेकर कांग्रेस की आलोचना पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि विदेशी नेताओं से दिल्ली के बाहर मुलाकात करने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।

अपनी बात के समर्थन में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की शिमला में हुई मुलाकात का भी जिक्र किया।

जयशंकर ने रूबियो से मुलाकात पर कांग्रेस को दिया जवाब

एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि मुंबई देश की वित्तीय और फिल्मी राजधानी है। ऐसे में वहां रूबियो की मेजबानी पर सवाल उठाना उनकी समझ से परे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह इस मुलाकात को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

जयशंकर ने कहा, 'अगर किसी विदेशी नेता या समकक्ष से मिलने के लिए दिल्ली से बाहर जाना ‘तलब किया जाना’ है, तो मैं ऐसे कई उदाहरण दे सकता हूं। इंदिरा गांधी भुट्टो से मिलने शिमला गई थीं। क्या उन्हें तलब किया गया था?' उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की जयपुर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात का भी उल्लेख किया।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में

व्यापार समझौता करीब, लेकिन चुनौतियां बाकीएएनआई के अनुसार, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जयशंकर ने कहा कि बातचीत अंतिम चरण में है, लेकिन औपचारिक रूप से समझौता होने तक उसे पूरा नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की बातचीत करने वाली टीमें कुछ शेष मुद्दों को सुलझाने में जुटी हैं।

जयशंकर ने कहा कि बातचीत के अंतिम दौर में भी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने उन मुद्दों का ब्योरा देने से इन्कार किया और कहा कि उनका समाधान निकालना बातचीत करने वाली टीमों का काम है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी समझौते को लेकर कह चुके हैं कि बातचीत काफी करीब पहुंच गई है। दोनों देश एक साल से अधिक समय से बाजार तक पहुंच, शुल्क, कृषि उत्पादों और औद्योगिक वस्तुओं से जुड़े मतभेद दूर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जयशंकर ने उम्मीद जताई कि शेष मुद्दों का जल्द समाधान निकलेगा और समझौते को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- 'अंतिम चरण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील,' मुंबई में बोले रुबियो- जल्द होगी घोषणा

यह भी पढ़ें- मार्को रुबियो भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे, एस जयशंकर के साथ अहम मुद्दों पर होगी द्विपक्षीय वार्ता