IndiGo ने भारत-UAE के बीच फ्लाइट्स को लेकर जारी किया अपडेट, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच हवाई यात्रा बहाल
इंडिगो एयरलाइंस ने भारत और मिडिल ईस्ट के बीच उड़ान संचालन पर अपडेट जारी किया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के ...और पढ़ें
HighLights
इंडिगो ने भारत-मिडिल ईस्ट उड़ान संचालन पर अपडेट दिया।
तनाव के बाद हवाई यात्रा धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट और यूरोप फ्लाइट ऑपरेशन के अपडेट की घोषणा की है। UAE और भारत के बीच कई दिनों बाद हवाई यात्रा फिर से ठीक होती नजर आ रही है।
ईरान का अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी है। इन देशों के बीच संघर्ष से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई थी। लेकिन कई दिनों की बड़ी रुकावटों के बाद धीरे-धीरे स्थिति बदल रही है।
इंडिगो ने फ्लाइट्स पर जारी किया अपडेट
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव की वजह से मिडिल ईस्ट में कई देशों ने एयरस्पेस बंद कर दिए थे। दुनियाभर में एयरलाइंस ने सैकड़ों फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया। वहीं कई फ्लाइट्स को रीरूट करना पड़ा।
इंडिगो ने नया अपडेट जारी करते हुए बताया, 'वह बदलती जियोपॉलिटिकल स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और धीरे-धीरे सर्विस बहाल करते हुए पैसेंजर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एविएशन अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है।'
इंडिगो ने पुष्टि की है कि रुकावटों के बावजूद भारत और मिडिल ईस्ट के बीच यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए कई गल्फ डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स चलती रहेंगी।
इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की नई एडवाइजरी के मुताबिक, एयरलाइन मिडिल ईस्ट में आठ डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स चलाना जारी रखेगी, जिससे पूरे गल्फ क्षेत्र में हजारों यात्रियों के लिए यात्रा लिंक बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इंडिगो ने स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिशों के तहत मिडिल ईस्ट के शहरों से आने-जाने वाली 17 फ्लाइट्स (34 फ्लाइट सेक्टर) समेत एक लिमिटेड शेड्यूल फिर से शुरू किया है।
स्टेटस कंफर्म होने पर ही जाएं एयरपोर्ट
इंडिगो ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक उन्हें अपनी फ्लाइट का स्टेटस कन्फर्म न मिल जाए, तब तक वे एयरपोर्ट न जाएं। इंडिगो ने बताया, 'जिन फ्लाइट्स पर असर पड़ा है, उनमें बुक किए गए यात्रियों से सीधे उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए संपर्क किया जाएगा।
