मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: इंडिगो-एअर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब के लिए 31 अक्टूबर तक रद की उड़ानें
इंडिगो, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्मम के लिए अपनी उड़ानों को सात नवंबर तक के ...और पढ़ें

इंडिगो-एअर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब के लिए 31 अक्टूबर तक रद की उड़ानें
HighLights
इंडिगो ने जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए 31 अक्टूबर तक उड़ानें रद कीं
अकासा एयर ने रियाद के लिए 30 नवंबर तक उड़ानें रद करने का फैसला किया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमानन कंपनी इंडिगो ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के मद्देनजर सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद कर दी हैं।
एयरलाइन ने इस संबंध में ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी है। इंडिगो के अनुसार, मौजूदा स्थिति का गहन आकलन करने के बाद यह फैसला लिया गया है।
एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए कंपनी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि स्थिति की आगे समीक्षा करने के बाद ही उड़ानों के संचालन को लेकर नई जानकारी साझा की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य अधिकृत माध्यमों पर जारी अपडेट देखते रहें।
एअर इंडिया ने 31 तक रद कीं उड़ानें
प्रेट्र के अनुसार एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्मम के लिए अपनी उड़ानों को सात नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है जबकि जेद्दा के लिए दोनों कंपनियों की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद रहेंगी।
अन्य भारतीय कंपनी इंडिगो ने भी जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए 31 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ानें रद करने की घोषणा की है। जबकि अकासा एयर ने रियाद के लिए 30 नवंबर तक उड़ानें रद करने और जेद्दा के लिए 10 नवंबर तक उड़ानें रद रखने की घोषणा की है।
