Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    INDIGO फ्लाइट में फिर महिला से छेड़छाड़, अब मुंबई से गुवाहाटी जा रहे विमान में किया गया यौन उत्पीड़न; FIR दर्ज

    Woman harassed in INDIGO flight मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद विमान के गुवाहाटी में उतरने के बाद आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया गया।

    By AgencyEdited By: Mahen KhannaUpdated: Mon, 11 Sep 2023 11:51 AM (IST)
    Hero Image
    Woman harassed in INDIGO flight इंडिगो विमान में महिला से छेड़खानी।

    नई दिल्ली, आईएएनएस। Woman harassed in INDIGO flight फ्लाइट में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

    इंडिगो (INDIGO flight News) के प्रवक्ता के अनुसार, घटना 10 सितंबर को फ्लाइट संख्या 6ई 5319 में हुई। पीड़िता द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद विमान के गुवाहाटी में उतरने के बाद आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया गया।

    अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है।

    इंडिगो की आई सफाई

    इंडिगो प्रवक्ता (INDIGO flight News) ने कहा कि जहां भी आवश्यक होगी हम जांच में सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन लिया है।

    महिला क्रू मेंबर से भी हुई थी छेड़छाड़ 

    इससे पहले दुबई से अमृतसर जा रही एक फ्लाइट में भी छेड़खानी का मामला सामने आया था। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आ रहे विमान में नशे में धुत आदमी ने फ्लाइट की महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की थी। हालांकि, विमान क अमृतसर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

    यह भी पढ़ें- Air Asia Emergency Landing: बाल-बाल बचे 168 यात्री, एयर एशिया विमान की कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग

    दो महीनों में उत्पीड़न के 4 मामले आए सामने

    बता दें कि पिछले दो महीनों में विभिन्न फ्लाइट्स में यौन उत्पीड़न के कम से कम चार मामले सामने आए हैं। इससे पहले 16 अगस्त को दिल्ली-मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना पर दिल्ली पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी किया था।