इंजन फेल होने पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग
अधिकारी ने कहा कि कम तेल व एक इंजन बंद होने के बावजूद पायलट ने सीधी लैंडिंग के बजाय हवाई अड्डे का एक चक्कर लगाया।
By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:03 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:03 PM (IST)
चेन्नई, प्रेट्र। इंजन फेल होने के कारण इंडिगो विमान की चेन्नई हवाई अड्डे पर रविवार शाम आपात लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी से चेन्नई आ रहा था और इसमें 47 यात्री सवार थे। डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के अधिकारी ने कहा, 'तेल कम होने के कारण हवा में ही विमान का एक इंजन बंद हो गया। इसके कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी।'
अधिकारी ने कहा कि कम तेल व एक इंजन बंद होने के बावजूद पायलट ने सीधी लैंडिंग के बजाय हवाई अड्डे का एक चक्कर लगाया। इसकी जांच हो रही है। उधर, इंडिगो ने इसे तकनीकी खामी बता रहा है। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'विमान (फ्लाइट संख्या 6ई7123) के इंजन में चेन्नई पहुंचने से ठीक पहले तकनीकी खामी आ गई थी। उसे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें