विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एअर ट्रैफिक ज्यादा होने से हैदराबाद की बजाय विजयवाड़ा पहुंची इंडिगो की फ्लाइट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published: Mon, 30 Jun 2025 05:50 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jun 2025 07:07 AM (IST)

इंडिगो की पुणे-हैदराबाद फ्लाइट 6ई-6473 को हैदराबाद एयरस्पेस में भीड़ के कारण विजयवाड़ा डायवर्ट किया गया। विमान पुणे से सुबह ...और पढ़ें

इंडिगो की फ्लाइट की गई डायवर्ट (फाइल फोटो)
इंडिगो की फ्लाइट की गई डायवर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुणे से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी इंडिगो की फ्लाइट
  2. एअर इंडिया के विमान की कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6473, जो रविवार सुबह पुणे से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी, उसे हैदराबाद एयरस्पेस में अधिक भीड़ होने के कारण विजयवाड़ा डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट सुबह 8:43 बजे पुणे एयरपोर्ट से उड़ी थी।

कुछ देर बाद फ्लाइट को हैदराबाद की राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयर ट्रैफिक के सामान्य होने के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी और दोपहर 12:38 बजे हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग की।

कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

दूसरी घटना एअर इंडिया की फ्लाइट AI357 से जुड़ी है, जो जापान के टोक्यो (हनैदा एयरपोर्ट) से दिल्ली जा रही थी। उड़ान के दौरान केबिन के अंदर लगातार गर्मी महसूस की गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

एअर इंडिया की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग की और फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।

यात्रियों को पहुंचाई जा रही मदद

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि कोलकाता में मौजूद एअरलाइन की ग्राउंड टीम यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है, ताकि उन्हें अधिक परेशानी न हो। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।