Move to Jagran APP

भारत का मंगलयान मंजिल से 200 दिन दूर

भारत का मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन [एमओएम] ठीक 200 दिन बाद अपनी मंजिल यानी लाल ग्रह की कक्षा में पहुंच जाएगा। पिछले साल 5 नवंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया एमओएम शुक्रवार तक दो करोड़ 10 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुका था।

By Edited By: Published: Sat, 08 Mar 2014 05:57 AM (IST)Updated: Sat, 08 Mar 2014 07:15 AM (IST)
भारत का मंगलयान मंजिल से 200 दिन दूर

चेन्नई। भारत का मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन [एमओएम] ठीक 200 दिन बाद अपनी मंजिल यानी लाल ग्रह की कक्षा में पहुंच जाएगा। पिछले साल 5 नवंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया एमओएम शुक्रवार तक दो करोड़ 10 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुका था।

loksabha election banner

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर यह जानकारी दी। इसरो ने बताया कि यदि सबकुछ योजनानुसार रहा तो मंगलयान शुक्रवार से ठीक 200 दिन बाद 24 सितंबर को लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। मंगलयान में लगे सभी पांचों उपकरण ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। महत्वाकांक्षी मंगल अभियान सफल रहा तो भारत विश्व के छह विशिष्ट देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

मंगल ग्रह पर मिली अनोखी चट्टान, वैज्ञानिक चकित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.