एशिया के शीर्ष दस गंतव्यों में चार भारतीय
एशिया के शीर्ष दस गंतव्यों में चार भारतीय शहरों ने जगह बनाई है। इनमें आगरा, अहमदाबाद, कोच्चि और पणजी शुमार हैं। इन शहरों को न केवल किफायती बताया गया है, बल्कि यहां अंतिम समय में किन्हीं अन्य लक्जरी ठिकानों की तुलना में बुकिंग कराना भी आसान है। ग्लोबल ऑनलाइन होटल सर्च साइट ट्रिवागो ने यह सर्वे कि
मुंबई। एशिया के शीर्ष दस गंतव्यों में चार भारतीय शहरों ने जगह बनाई है। इनमें आगरा, अहमदाबाद, कोच्चि और पणजी शुमार हैं। इन शहरों को न केवल किफायती बताया गया है, बल्कि यहां अंतिम समय में किन्हीं अन्य लक्जरी ठिकानों की तुलना में बुकिंग कराना भी आसान है।
ग्लोबल ऑनलाइन होटल सर्च साइट ट्रिवागो ने यह सर्वे किया है। उसने स्वीकार किया कि एशिया के दस शीर्ष शानदार, लेकिन किफायती स्थलों को चुनना आसान नहीं था। यह आंकड़ा यूरोप, उत्तर और मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ओशनिया, दक्षिणपूर्व एशिया, मध्य एशिया, एशिया और अफ्रीका से जुटाया गया है। उत्तर प्रदेश का आगरा इस सूची में दूसरे स्थान पर है।
सर्वे से पता चलता है कि आगरा में एक रात ठहरने का औसत खर्च 5,220 रुपये है। अहमदाबाद में यह 5,275 रुपये बैठता है। गुजरात का यह शहर सूची में तीसरे पायदान पर है। कोच्चि इस मामले में 5,660 रुपये के खर्च के साथ सातवें स्थान पर है। गोवा के पणजी में एक रात ठहरने का औसत खर्च 5,673 रुपये आता है। इसे आठवां स्थान मिला है। ट्रिवागो इंडिया के प्रतिनिधि अभिनव कुमार ने बताया कि कि यह सर्वे यात्रियों को बेहतर तुलना करने में मदद करेगा। खासतौर से ऐसे समय में जब उन्हें लुभाने के लिए एयरलाइन कंपनियों में किरायों को लेकर होड़ शुरू हुई है। पणजी और कोच्चि में प्रमुख होटलों का मूल्य इस समय काफी मुनासिब है। सूची में चीन का झूहाई शहर शीर्ष पर है। वहां एक रात ठहरने का औसत खर्च करीब 4,169 रुपये है। चीन के तीन अन्य शहर भी इसमें शामिल हैं। गुआंगझू चौथे, डोंगुआन पांचवें और शेनझेन छठे पायदान पर है। ताइवान के दो शहरों काहूसंग को नौवें और ताइचुंग को दसवें स्थान पर रखा गया है।