जानिए आखिर क्या है विक्रांत का आदर्श वाक्य और क्या है इसका अर्थ, दुश्मन को थर्राने में भारत की बना बड़ी ताकत
भारत में बना पहला स्वदेशी तकनीक से निर्मित एयरक्राफ्ट केरियर विक्रांत दुश्मन के लिए काल बनेगा। इसका आदर्श वाक्य है मैं उसे हरा दुंगा जो मुझसे लड़ेगा। ये पूर्वी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए भारत का प्रहरी बनेगा।

नई दिल्ली (आनलाइन डेस्क)। भारतीय नौसेना में शामिल विक्रांत देश का पहला पूरी तरह से देश में ही बना स्वदेशी तकनीक से निर्मित एयरक्राफ्ट केरियर है। ये एयरक्राफ्ट केरियर देश की पूर्वी समुद्री सीमा का प्रहरी बनेगा। इससे पहले रूस से खरीदा गया एयरक्राफ्ट केरियर विक्रमादित्य भारत के पश्चिमी समुद्री सीमा के प्रहरी के रूप में तैनात है। विक्रांत का नाम भारत के पहले एयरक्राफ्ट केरियर विक्रांत के नाम पर ही रखा गया है, जिसने अपने समय में दुश्मन को आसपास भी फटकने नहीं दिया था। विक्रांत का संस्कृत में अर्थ होता है निडर। भारत में बने अपने तरीके के इस अनूठे एयरक्राफ्ट केरियर विक्रांत का आदर्श वाक्य जयेम सं युधिस्पृध:। संस्कृत भाषा के इस वाक्य का अर्थ है मैं उसको हरा दुंगा जो मुझसे टक्कर लेगा (I defeat those who fight against me)।
आपको बता दें कि भारत की समुद्री सीमा करीब 7517 किमी लंबी है जो देश के नौ राज्यों से मिलती है। देश के बंदरगाहों पर सालाना 2000 करोड़ टन से अधिक का सामान हर साल समुद्री रास्ते से विभिन्न बंदरगाहों पर पहुंचता है। ये जहां पर देश को आर्थिक ताकत देता है वहीं इनको लेकर चुनौतियां भी लगातार कोस्ट गार्ड और नेवी के सामने आती रहती हैं। भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए जो सागर नीति या सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फार आल इन द रीजन बनाई गई है उसके लिए जरूरी है कि देश के पास अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस वारशिप और एयरक्राफ्ट केरियर हों।
विक्रांत की ही बात करें तो इसमें काम करने वालों के लिए दो फुटबाल ग्रांउड भी हैं। ये कई तरह के अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। ये न केवल देशी की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए जरूरी हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में निगरानी के लिए लिहाज से भी बेहद जरूरी हैं। इनकी समुद्र में मौजूदगी से भारत अधिक दूरी तक अपने दुश्मनों की हलचल पर निगाह रख सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।