Move to Jagran APP

Year Ender 2019: देश-दुनिया के लिए मिसाल बनीं भारतीय महिलाओं के नाम रहा पूरा साल

Year Ender 2019 वर्ष 2019 खत्म होने से पहले ही देश-दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत रहीं कई नामचीन भारतीय महिलाओं ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 03:23 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 03:23 PM (IST)
Year Ender 2019: देश-दुनिया के लिए मिसाल बनीं भारतीय महिलाओं के नाम रहा पूरा साल
Year Ender 2019: देश-दुनिया के लिए मिसाल बनीं भारतीय महिलाओं के नाम रहा पूरा साल

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। Year Ender 2019: तमाम उतार-चढ़ाव और यादगार लम्हों से भरा वर्ष 2019 कुछ घंटों में हमें अलविदा कहने वाला है। वर्ष 2019 में भारत ने तकरीबन हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए। अंतरराष्ट्रीय मंच पर सशक्त भारत की तस्वीर प्रदर्शित हुई और इन सबके पीछे महिलाओं का विशेष योगदान रहा। भारतीय महिलाओं ने कला, विज्ञान, खेल और सामाजिक कार्यों में देश के भीतर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे की शान बढ़ाई। हालांकि वर्ष 2019 खत्म होने से पहले ही देश-दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत रहीं कई नामचीन भारतीय महिलाओं ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आइये जानते हैं, 2019 की इन दमदार शख्सियतों के बारे में...

loksabha election banner

पद्म पुरस्कार

  • भारत सरकार ने पंडवानी गायन के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया।
  • दिग्गज पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणवल्ली को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
  • तीरंदाज बोंबायला देवी को खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
  • गुजरात की ज्योति भट्ट को पेटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए पद्मश्री दी गई।
  • गुजरात की मुक्ताबेन को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
  • बिहार की एक महिला राजकुमारी को कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। लोग उन्हें किसान चाची के नाम से भी जानते हैं।
  • बिहार की ही भागीरथी देवी को सामाजिक जीवन में उल्लेखनीय कार्य हेतु पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • चित्रकला के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए बिहार की गोदावरी दत्ता को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • सामाजिक कार्य हेतु सिक्किम की द्रौपदी घिमिरे पद्मश्री से पुरस्कृत की गईं।
  • कर्नाटक की रोहिणी को विज्ञान के क्षेत्र हेतु पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
  • झारखंड की जमुना टुडू को पर्यावरण में उल्लेखनीय कार्य हेतु पद्मश्री सम्मान दिया गया।
  • पुरातत्व विभाग में कार्यरत कर्नाटक निवासी शारदा श्रीनिवासन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह पुरातत्व संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए जानी जाती हैं।
  • कथकली नृत्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु फ्रांस की मिलिना को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
  • साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अमेरिका की गीता मेहता को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उड़ीसा की कमला पुजारी को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
  • महाराष्ट्र की स्मिता को चिकित्सा के क्षेत्र सराहनीय कार्य हेतु पद्मश्री सम्मान दिया गया।
  • पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में सबसे चर्चित रहीं, 106 वर्षीया पर्यावरणविद सालुमरादा तिम्मक्का। उन्हें कर्नाटक में पर्यावरण की रक्षा हेतु हजारों पेड़ लगाने के लिए यह सम्मान दिया गया। उन्हें वृक्षमाते भी कहा जाता है।

सूची में स्थान

  • बीबीसी द्वारा जारी अत्यंत प्रेरक सौ उपन्यासकारों की सूची में भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय अपने उपन्यास द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स के साथ शामिल थीं।
  • टाइम मैग्जीन ने दुनिया के सौ प्रभावी लोगों की सूची में भारत में एलजीबीटीक्यू के अधिकारों की कानूनी जंग जिताने वाली अरुंधति काटजू का नाम शामिल किया है। इसी श्रेणी में जनहित याचिका कर्ता के रूप में अरुंधति का साथ देने वाली मेनका गुरुस्वामी का नाम भी शामिल था।
  • अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोब्र्स द्वारा जारी की गई 30 अंडर 30 की सूची में जगह बनाने वाले होनहार भारतीय युवाओं में 24 वर्षीया ऋतु मल्होत्रा का नाम भी दर्ज था। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ‘ईजी स्पिट’ की शुरुआत, जल संरक्षण और स्वस्थ समाज जैसे बड़े सरोकारों को साथ लेकर की है।
  • फोब्र्स पत्रिका ने अपने बलबूते अमीर बनने वाली अमेरिका की 80 महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की तीन महिलाओं को स्थान मिला है।
  • भारतीय मूल की अरिस्टा नेटवक्र्स की अध्यक्ष जयश्री उल्लाल 18वें स्थान पर हैं। आउटसोर्सिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी सिटेल की सह संस्थापक नीरजा सेठी 23वें स्थान पर हैं, जबकि एक प्रौद्योगिकी कंपनी की मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सह-संस्थापक नेहा नरखड़े 60वें स्थान पर सूची में थीं।
  • अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन एवं कारपोरेट फाइनेंस सलाहकार डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के मुताबिक 10.25 करोड़ डॉलर ब्रांड वैल्यू के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरे स्थान पर रहीं।
  • इसी सूची में पॉवर कपल के बढ़ते क्रेज के रूप में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर पति विरोट कोहली के साथ मौजूद थीं। उन्होंने लगभग 40 ब्रांडों का विज्ञापन किया।
  • अमेरिका की नौकरी छोड़कर मध्य प्रदेश की बरखेड़ी अब्दुल्ला ग्राम पंचायत की युवा सरपंच भक्ति शर्मा देश की सौ प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल की गईं। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करने के कारण भी वह चर्चित रहीं। वह अपनी पंचायत के हर पात्र व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • दिल्ली की प्रगति सिंह को बीबीसी ने अपनी टॉप-100 वुमन लिस्ट में स्थान दिया है। उनका फेसबुक पेज इंडियन एसेज जेंडर और सेक्सुएलिटी के कुछ जटिल मसलों पर नई बहस छेड़ चुका है।
  • फोब्र्स पत्रिका ने हाल ही में दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। इस सूची में एचसीएल की सीईओ रोशनी नादर को 54वां स्थान दिया गया।

अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार

  • शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड दिया गया।
  • कथक नृत्यांगना शोभना कोसर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया।
  • ओडिसी नृत्यांगना सुजाता महापात्र को भी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया।
  • रंगमंच में अभिनय के लिए हेमा सिंह को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया।
  • दीपांशी रेड्डी को कुचिपुड़ी के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया।
  • सुगम संगीत के लिए हेमंती शुक्ला और मधुरानी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया।
  • मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी को भी संगीत नाटक अकादमी अवार्ड दिया गया।
  • लेखक, पत्रकार और शिक्षाविद अंशु खन्ना को राजमहलों की शिल्पकला, फैशन और राजसी भोजन से लोगों को परिचित कराने के चलते नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक के हाथों ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित लघु वृत्तचित्र ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ के कलाकारों और निर्माता को सम्मानित किया गया। वृत्तचित्र की कलाकार स्नेह और सुमन को विवेकाधीन कोष से उन्होंने पचास-पचास हजार रु. बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की।
  • के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने राजस्थान की लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को उनर्के ंहदी उपन्यास ‘स्वप्नपाश’ को बिहारी पुरस्कार देने की घोषणा की।
  • नई दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने देश की इकलौती महिला कमांडो ट्रेनर सीमा राव को भी सम्मानित किया।
  • भारतीय नौसेना की कैडेट सुहानी रामपाल को भारतीय नौ सेना अकादमी ने केरल के कन्नूर में सर्वश्रेष्ठ आल राउंड महिला कैडेट के लिए जमोरियन ट्रॉफी से सम्मानित किया।

समाज को नई दिशा दिखाई

  • हरियाली बढ़ाने के लिए यूपी के नरैनी (बांदा) की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) वंदिता श्रीवास्तव अपने अनोखे काम के लिए काफी सराही गईं। उन्होंने जमानत देने में पौधारोपण के शपथ पत्र की बाध्यता लगाई। इसके तहत आरोपियों को जमानत देने के पूर्व यह संकल्प लेना है कि वे आपस में वाद विवाद नहीं करेंगे और अपने क्षेत्र में पौधे लगाकर उनकी देखभाल करेंगे।
  • नीरज चांदला, एसडीएम (शिमला शहर) ने कुपोषण से निपटने के लिए नया तरीका ढूंढ़ निकाला। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में गमलों में पौष्टिक सब्जियां उगवाकर बच्चों को खिलवाईं।
  • देहरादून के विकासनगर की श्यामा चौहान कुछ वर्ष पहले जहां एक समय दाने-दाने को मोहताज हो गई थीं। वहीं अब वह महिलाओं को जूट बैग, फाइल और फोल्डर बनाने का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध करवा रही हैं।
  • रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट भरने वाली रानू मंडल के लिए सोशल मीडिया एक वरदान बनकर उभरा। उनकी आवाज से प्रभावित होकर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें फिल्म में गाने का मौका दिया।
  • अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजायनर ललिता चौधरी ने खास परिधान बनाए। ये परिधान एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए बेहद उपयुक्त पाए गए।
  • कुशीनगर के एक छोटे से गांव बनवारी टोले की दो लड़कियां ज्योति और नेहा पहले लड़का बनकर एक सैलून चलाती थीं। बाद में हिम्मत करके बार्बर शॉप गल्र्स बनकर ये काम करने लगीं। उनके परिचय वाला एक वीडियो यू ट्यूब पर भी छा गया। पिता के बीमार होने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया। जिलेट इंडिया के विज्ञापन में उनकी प्रेरणादायी कहानी देखकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने न केवल इन दोनों से दाढ़ी बनवाई, बल्कि इन दोनों की पढ़ाई और पेशेवर जरूरतों को पूरा करने के लिए जिलेट की तरफ से स्कॉलरशिप भी दी।
  • बिहार के पटना के अलावलपुर और लखनपुरा गांवों को डिजिटल बनाकर वहां की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में काफी सहायता मिली। मोनी, ज्योति, नंदिनी, प्रियंका, लवली, अलका, चांदनी, रीतू वहां के बीपीओ में काम करके लोगों को आनलाइन योजनाओं का न केवल लाभ दिलवा रही हैं, बल्कि सेनेटरी पैड भी
  • बनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चली हैं।
  • झारखंड के गोड्डा के सखी मंडल में इस समय 116 महिला समूह हैं। इस संस्था को महिला सशक्तीकरण श्रेणी का पुरस्कार दिया गया। जिले के सरकारी स्कूलों में पोशाक आपूर्ति की जिम्मेदारी यह सखी मंडल उठा रहा है। इसको एसोचैम ने भी सम्मानित किया है।
  • देश की 40 लैंडफिल साइट्स पर कूड़े के पहाड़ों को समतल करके रागिनी जैन पर्यावरण प्रहरियों के बीच सुपर वुमन बनीं। उनकी फर्म ने एक ऐसी उन्नत तकनीक के विकास पर जोर दिया है, जो लैंडफिल साइट्स में लगने वाली आग को बिना पानी के बुझाना इनमें से एक है। कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई को भी तकनीक के जरिए वह कुछ ही दिनों में धरातल पर ला रही हैं।
  • लखनऊ के मलिहाबाद तहसील की लतीफपुर पंचायत के डिजिटल इंडिया के सपने को हकीकत में बदलने का काम किया, इंजीनिर्यंरग कर चुकीं युवा श्वेता सिंह ने। उन्होंने इसे यूपी की पहली पेपर लेस पंचायत का दर्जा दिलवाया। वह रानीलक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित हुई।

सिर पर सजा ताज

  • फेमिना मिस इंडिया प्रतिस्पर्धा में राजस्थान की सुमन राव फेमिना मिस इंडिया 2019 चुनी गईं।
  • छत्तीसगढ़ की बेटी और पेशे से इंजीनियर शिवानी जाधव को फेमिना मिस ग्रांड इंडिया 2019 चुना गया।
  • मैनेजमेंट की छात्रा और बिहार की रहने वाली श्रेया शंकर को फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कांटिनेंट 2019 के खिताब से नवाजा गया।
  • तेलंगाना की संजना विज मिस इंडिया रनर अप 2019 रहीं।
  • ब्यूटी और ब्रेन के दम पर लखनऊ की नीमा पंत ने मिसेज यूनीवर्स 2019 (एशिया जोन) का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले वह मिसेज नार्थ इंडिया विनर का खिताब भी जीत चुकी थीं।
  • 21 साल की विदिशा बालियान मिस वल्र्ड डेफ बनीं। उत्तराखंड की और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य भी हमारे बीच नहीं रहीं। उनके जीवन पर आधारित शो ‘उड़ान’ दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुका है।
  • परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी भी इस वर्ष दुनिया को अलविदा कह गईं।
  • मधुबनी पेंटिंग की विश्वविख्यात कलाकार कर्पूरी देवी का निधन उनके प्रशंसकों को दुखी कर गया। बिहार सरकार ने उन्हें श्रेष्ठ शिल्पी राज्य पुरस्कार दिया था।
  • कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की पहली महिला जगद्गुरु और बसवा धर्मपीठ प्रमुख माते महादेवी भी स्वर्ग सिधार गईं। उन्होंने अपने जीवन में आठ हजार से अधिक पेड़ लगाए।
  • सफल बैंकर से राजनेता बनीं मीरा सान्याल का असामयिक निधन लोगों को दुखी कर गया। वह रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साईओ) थीं।
  • हिंदी फिल्म ‘रेड’ में अम्माजी का रोल करने वाली थिएटर आर्टिस्ट पुष्पा जोशी नहीं रहीं।

हुए एक-दूजे के

  • हीरा कारोबारी की बेटी श्लोका मेहता ने भारत के सबसे धनी और मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी से भव्यता के साथ शादी की।
  • हरसिमरन कौर ने भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल के साथ विवाह रचाया।
  • लखनऊ की सान्या सागर ने अभिनेत्री स्व. स्मिता पाटिल के बेटे अभिनेता प्रतीक बब्बर के साथ शादी की।
  • गुजरात की किंजल परिख ने वहां के प्रमुख पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के साथ शादी कर सुर्खियां बटोरीं।
  • सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने विशगन वनांगामुदी से शादी की।
  • यूपी की चर्चित कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पंजाब के एमएलए अंगद के साथ सात फेरे लिए।
  • एथलेटिक्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली प्रियंका पंवार ने दिल्ली के मंजीत सिंह ग्रेवाल के साथ विवाह रचाया।
  • दिल्ली के हीरा कारोबारी की बेटी कृतिका दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति सूर्यकांत गुप्ता के साथ शाही ढंग से शादी के कारण चर्चित रहीं।
  • अभिनेत्री राखी सावंत ने एक एनआरआई कारोबारी रितेश के साथ गुपचुप ढंग से शादी कर ली। बाद में उन्होंने इसे कबूल किया।
  • अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने पहलवान विवेक गुप्ता के साथ सादगी से शादी रचाकर मिसाल कायम की।
  • तमिल फिल्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे के साथ सात फेरे लिए।

प्रियंका चोपड़ा की धूम

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम बिखेर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम अमेरिका में मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज महिलाओं में शुमार हो गया है। अमेरिकी अखबार यूएसए टुडे द्वारा जारी की गई मनोरंजन जगत की 50 दिग्गज महिलाओं की सूची में उनका नाम था। यही नहीं मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार वह दुनिया में नेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय सेलेब्रिटी बन गईं। एक साल में वह 20.74 लाख बार सर्च की गईं। प्रियंका बिहाइंड द ट्वीट में फीचर होने वाली पहली हस्ती बनीं। इस सीरीज में मशहूर हस्तियां अपने प्रचलित ट्वीट्स के पीछे की कहानियों का खुलासा करती हैं।

अमेरिका के न्यूयार्क स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के मोम के पुतले का अनावरण भी किया गया। अमेरिका में ही एक कार्यक्रम के दौरान जब एक पाकिस्तानी महिला ने सवाल उठाया कि आप संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत हैं और इसके बावजूद आप पाक के खिलाफ युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं। इस पर उन्होंने कहा, मैं किसी भी युद्ध का समर्थन नहीं करती, लेकिन मैं राष्ट्रभक्त हूं। उनके ट्वीट जय हिंद जय भारतीय सेना और उपरोक्त बयान को भारतीयों ने बहुत सराहा था। यद्यपि इसके बाद उनके खिलाफ पाकिस्तान में ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया गया। प्रियंका चोपड़ा को यूनीसेफ के डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार से नवाजा गया है।

कमी अखरेगी

  • पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का निधन लोगों को बहुत दुखी कर गया।
  • दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित भी इस वर्ष हमारे बीच नहीं रहीं।
  • वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री स्वरूप कुमारी बख्शी का निधन लोगों को दुखी कर गया।
  • प्रख्यात साहित्यकार कृष्णा सोबती का भी दुखद निधन हो गया। उन्हें ज्ञानपीठ एवं साहित्य अकादमी जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया था। उन्होंने कई उपन्यास और लघुकथा संकलन लिखे थे।
  • साहित्य भूषण से अलंकृत साहित्यकार डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी भी हमारे बीच नहीं रहीं। उनका सबसे अविस्मरणीय कार्य चारों वेदों के सौ-सौ मंत्रों का वेदायन के लिए अनुवाद करना रहा।
  • बॉलीवुड में रजनीगंधा के नाम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन उनके चाहने वालों को काफी दुख्री कर गया। छोटी सी बात, किताब, इंकार, पति पत्नी और वो आदि उनकी प्रमुख फिल्में थीं।
  • अभिनेत्री शबाना आजमी की मां शौकत आजमी भी हमारे बीच नहीं रहीं। वह और उनके पति कैफी आजमी इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन के जाने-माने नाम थे।
  • प्रसिद्ध गायक स्व. किशोर कुमार की पत्नी एवं मशहूर बंगाली अभिनेत्री एवं गायिका रूमा गुहा ठाकुरता भी इस दुनिया को छोड़कर चल बसीं।
  • अर्थशास्त्री अमत्र्य सेन की पत्नी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार नवनीता देव सेन का निधन हो गया। उन्हें साहित्यिक अकादमिक एवं पद्मश्री सम्मान प्रदान किए गए थे।

यह भी पढ़ें:-

Year Ender 2019: इन महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्र में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.