Move to Jagran APP

भारी बर्फबारी के बीच भारतीय जवानों ने बचाई गर्भवती महिला की जान

जम्मू कश्मीर में जवानों ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला काफी बीमार है और उनके शरीर में खून की कमी भी है। ऐसे में घाटी से जवानों ने महिला को गुरेज से लाया गाया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 03:26 PM (IST)
भारी बर्फबारी के बीच भारतीय जवानों ने बचाई गर्भवती महिला की जान
भारी बर्फबारी के बीच भारतीय जवानों ने बचाई गर्भवती महिला की जान

श्रीनगर, एएनआइ। जम्मू कश्मीर में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बीच भारतीय जवानों ने एक गर्भवती महिला की जान बचाई है। जवानों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला काफी बीमार है और उनके शरीर में खून की कमी भी बताई गई है। ऐसे में घाटी से जवानों ने महिला को गुरेज (Gurez) से स्पेशलाइज्ड मेडिकल सेंटर में पहुंचाया।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है। ऐसे में प्रेगनेंट महिला के लिए देवदूत बनकर आए भारतीय सैनिकों की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

बता दें कि इससे पहले बारामुला जिले के दर्दपोरा गांव में बर्फबारी में फंसी एक गर्भवती महिला की भारतीय जवानों ने मदद की थी। जवानों महिला द्वारा अपने परिवारवालों को मदद के लिए गुहार लगाई थी। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने घंटो पैदल चलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया था।

भारतीय जवानों की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीख की थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी सेना को उसकी मानवता, वीरता और प्रोफेशनलिज्म के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हमारी सेना लोगों की जरुरत के लिए हमेशा खड़ी रहती हौ हरसंभव मदद करती है। इसके अलावा पीएम मोदी ने गर्वभती महिला को शुभकामनाएं भी दी थी।

गौरतलब है कि घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी से लच्छीपूरा इलाके में एक नागरिक भी फंस गया था। इसके बाद जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। पिछले दिनों भारतीय सेना और स्थानीय आपदा राहत टीमों के संयुक्त अभियान के चलते केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 'चादर ट्रेक' के दौरान फंसे 107 लोगों की बचाई थी। इन लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.