Move to Jagran APP

Indian Railways: रेलवे ने 50 नई ट्रेनों को चलाने का किया ऐलान, इन राज्यों को फायदा, देखें लिस्ट और टाइम टेबल

Indian Railways अपने ट्वीट में रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए भारतीय रेल अनेक विशेष ट्रेनों को पुनः आरंभ करने जा रही है। एक बार फिर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तेज व सुरक्षित रेल सेवाएं तैयार हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 07:04 AM (IST)
Indian Railways: रेलवे ने 50 नई ट्रेनों को चलाने का किया ऐलान, इन राज्यों को फायदा, देखें लिस्ट और टाइम टेबल
भारतीय रेलवे ने कई नई ट्रेनों के चलाने का एलान किया, देखें पूरी लिस्ट (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। Indian Railways: यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 50 ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। अपने ट्वीट में रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए भारतीय रेल अनेक विशेष ट्रेनों को पुनः आरंभ करने जा रही है। एक बार फिर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तेज व सुरक्षित रेल सेवाएं तैयार हैं।

loksabha election banner

रेलवे के इस फैसले से कई राज्यों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री द्वारा जारी लिस्ट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाली ट्रेनें शामिल हैं। यानी इन राज्यों के रेल यात्रियों के लिए यात्रा के विकल्प बढ़ जाएंगे।

दोबारा शुरू की जा रही ट्रेनों की लिस्ट...

1-ट्रेन संख्या 4202 प्रतापगढ़ से वाराणसी 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

2-ट्रेन संख्या 4201 वाराणसी से प्रतापगढ़ 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

3-ट्रेन संख्या 4203 फैजाबाद से लखनऊ 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

4-ट्रेन संख्या 4204 लखनऊ से फैजाबाद 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

5-ट्रेन संख्या 4303 बरेली से दिल्ली 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

6-ट्रेन संख्या 4304 दिल्ली से बरेली 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

7-ट्रेन संख्या 4305 बालामऊ से शाहजहांपुर 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

8-ट्रेन संख्या 4306 शाहजहांपुर से बालामऊ 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

9-ट्रेन संख्या 4636 फिरोजपुर कैंट से लुधियाना 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

10-ट्रेन संख्या 4635 लुधियाना से फिरोजपुर कैंट 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

11-ट्रेन संख्या 4513 नांगल डैम से दौलतपुर चौक 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

12-ट्रेन संख्या 4514 दौलतपुर चौक से नांगल डैम से 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

13-ट्रेन संख्या 4213 लखनऊ से कानपुर सेंट्रल से 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

14-ट्रेन संख्या 4214 कानपुर सेंट्रल से लखनऊ 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

15-ट्रेन संख्या 4503 अंबाला कैंट से लुधियाना 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

16-ट्रेन संख्या 4504 लुधियाना से अंबाला कैंट 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

17-ट्रेन संख्या 4404 सहारनपुर से दिल्ली 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

18-ट्रेन संख्या 4301 मुरादाबाद से सहारनपुर 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

19-ट्रेन संख्या 4302 सहारनपुर से मुरादाबाद 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

20-ट्रेन संख्या 4633 जलांधर सिटी से फिरोजपुर कैंट 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

21-ट्रेन संख्या 4634 फिरोजपुर कैंट से जलांधर सिटी 3 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

22-ट्रेन संख्या 4637 जलंधर सिटी से फिरोजपुर कैंट 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

23-ट्रेन संख्या 4638 फिरोजपुर कैंट से जलंधर सिटी 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

24-ट्रेन संख्या 4459 दिल्ली से सहारनपुर 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

25-ट्रेन संख्या 4461 दिल्ली से रोहतक 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

26-ट्रेन संख्या 4462 रोहतक से दिल्ली 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

27-ट्रेन संख्या 4455 नई दिल्ली से गाजियाबाद 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

28-ट्रेन संख्या 4626 फिरोजपुर कैंट से लुधियाना 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

29-ट्रेन संख्या 4625 लुधियाना से फिरोजपुर कैंट 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

30-ट्रेन संख्या 4627 फिरोजपुर कैंट से फजिल्का 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

31-ट्रेन संख्या 4628 फजिल्का से फिरोजपुर कैंट 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

32-ट्रेन संख्या 4629 लुधियाना से लोहिन खास 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

33-ट्रेन संख्या 4630 लोहिन खास से लुधियाना 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

34-ट्रेन संख्या 4632 फिरोजपुर कैंट से भटिंडा 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

35-ट्रेन संख्या 4631 भटिंडा से फजिल्का 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

36-ट्रेन संख्या 4643 फिरोजपुर कैंट से फजिल्का 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

37-ट्रेन संख्या 4644 फजिल्का से फिरोजपुर कैंट 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

38-ट्रेन संख्या 4659 अमृतसर से पठानकोट 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

39-ट्रेन संख्या 4660 पठानकोट से अमृतसर 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

40-ट्रेन संख्या 4263 वाराणसी से सुल्तानपुर 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

41-ट्रेन संख्या 4264 सुल्तानपुर से वाराणसी 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

42-ट्रेन संख्या 4267 वाराणसी से प्रतापगढ़ 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

43-ट्रेन संख्या 4267 प्रतापगढ़ से वाराणसी 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

44-ट्रेन संख्या 4523 सहारनपुर से नांगलडैम 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

45-ट्रेन संख्या 4524 नांगलडैम से अंबाला कैंट 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

46-ट्रेन संख्या 4532 अंबाला कैंट से सहारनपुर 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

47-ट्रेन संख्या 4327 सीतापुर सिटी से कानपुर सेंट्रल 2 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

48-ट्रेन संख्या 4328 कानपुर सेंट्रल से सीतापुर सिटी 3 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

49-ट्रेन संख्या 4334 नजीबाबाद से गजरौला 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

50-ट्रेन संख्या 4333 गजरौला से नजीबाबाद 1 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

पश्चिम रेलवे ने 14 ट्रेनों के परिचालन के बढ़ाया

पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के लिए और 7 जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया है। इन ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया गया है।

1- ट्रेन संख्या 02989 दादर-अजमेर त्रि- साप्ताहिक त्योहार विशेष, जिसे 1 जुलाई, 2021 की जगह 30 सितंबर, 2021 तक विस्तारित कर दिया गया है।

2- ट्रेन संख्या 02990 अजमेर-दादर त्रि-साप्ताहिक त्योहार विशेष 29 सितंबर तक के लिए विस्तारित कर दी गई है।

3- ट्रेन संख्या 09707 बांद्रा टर्मिनस-श्री गंगानगर स्पेशल त्योहार विशेष, जिसे 2 जुलाई, 2021 तक अधिसूचित किया गया लेकिन अब ये 2 अक्टूबर, 2021 तक विस्तारित कर दी गई है।

4- ट्रेन संख्या 09708 श्री गंगानगर-बांद्रा टर्मिनस त्योहार विशेष 30 सितंबर, 2021 तक के लिए विस्तारित कर दी गई है।

5- ट्रेन संख्या 02474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक त्योहार विशेष, जिसे 29 जून, 2021 की जगह अब 28 सितंबर तक सर्विस देगी।

6- ट्रेन संख्या 02473 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्योहार विशेष जिसे 28 जून की जगह अब 27 सितंबर, 2021 तक विस्तारित की गई है।

7- ट्रेन संख्या 02490 दादर बीकानेर द्वि- साप्ताहिक त्योहार विशेष 30 जून की जगह 29 सितंबर तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है।

8- ट्रेन संख्या 02489 बीकानेर दादर द्वि साप्ताहिक त्योहार विशेष, जिसे 29 जून 2021 तक की जगह 28 सितंबर 2021 तक के लिए विस्तारित की गई है।

9- ट्रेन संख्या 04818 दादर-भगत की कोठी द्वि साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 29 जून, 2021 तक की जगह 1 अक्टूबर तक सर्विस देगी।

10- ट्रेन संख्या 04817 भगत की कोठी-दादर द्वि साप्ताहिक त्योहार विशेष 28 जून की जगह 30 सितंबर तक विस्तारित कर दी गई है।

11- ट्रेन नंबर 02939 पुणे-जयपुर द्वि साप्ताहिक त्योहार विशेष 30 जून की जगह अब 20 सितंबर तक विस्तारित रहेगी।

12- ट्रेन संख्या 02940 जयपुर पुणे द्वि साप्ताहिक त्योहार विशेष 28 सितंबर तक विस्तारित कर दी गई है।

13- ट्रेन संख्या 09601 उदयपुर सिटी- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 25 सितंबर, 2021 तक के लिए विस्तारित कर दी गई है

14- ट्रेन संख्या 09602 न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी वीकली त्योहार विशेष 27 सितंबर, 2021 तक विस्तारित रहेगी.

इसे भी पढ़ेंः Indian Railway: तीन राज्यों के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत, शुरू हुईं कई लोकल ट्रेंने, देखें लिस्ट 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.