ट्रेन में खाने की क्वालिटी पर नो कॉम्प्रोमाइज, IRCTC अब AI से रखेगा पैंट्री पर पैनी नजर
भारतीय रेलवे IRCTC की कैटरिंग सर्विस में सुधार के लिए पैंट्री कार और बेस किचन में AI-सक्षम CCTV कैमरे लगाएगा।
-1789481938196_m.webp)
(यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेन में जब हम लंबी ऊरिकी यात्रा करते हैं ऐसे खाना बहुत जरुरी होता है। कई यात्री अपने साथ घर का खाना लेकर चलते हैं लेकिन कई बार समय की कमी या अधिक दूरी की वजह से हमें ट्रेन में खाना लेना पड़ता है।
ऐसे में हम सभी के मन में एक सवाल उठता है कि क्या ट्रेन में मिलने वाला खाना वाकई साफ-सफाई से बना होगा? अपने भी कई बार इन समस्यायों का सामना किया होगा।
IRCTC रखेगा साफ-सफाई पर नजर
लेकिन अब आपको ट्रेन के खाने को शक की नजर से देखने की जरूरत नहीं पाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडियन रेलवे ने IRCTC की केटरिंग सर्विस को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
भारतीय रेल अब रेलवे की पैंटी कार और बेस किचन में CCTV कैमरा लगवाने की तैयारी में है। फिलहाल यह व्यवस्था ईस्ट सेंट्रल रूट पर चलने वाली चुनिंदा प्रीमियम ट्रेनों में मौजूद है।
हाल ही में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्थित IRCTC के वॉर रूम पहुंचकर केटरिंग सर्विस का जायजा लिया। इस दौरान यात्रियों को साफ-सुथरा और क्वालिटी खाना देने के लिए सर्विलांस पर जोर दिया गया।
24 घंटे सातों दिन रखेगा नजर
रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्ट सेंट्रल रेलवे की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 73 पैंट्री कार और ट्रेन साइड वेंडिंग सर्विस चल रही हैं। वहीं बेस किचन की संख्या बढ़ाकर 62 कर दी गई है। इन सभी कोचों में CCTV कैमरों का नेटवर्क लगाया जाएगा।
इस नेटवर्क के जरिए खाना बनाने से लेकर उसकी पैकेजिंग और सप्लाई तक की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि खाना किस तरह तैयार हो रहा है और साफ-सफाई का कितना ध्यान रखा जा रहा है।
किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। रेलवे के इस कदम से कैटरिंग सर्विस में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।
एआई-इनेबल CCTV कैमरे कैसे काम करेंगे?
एआई-इनेबल CCTV कैमरे सिर्फ रिकॉर्डिंग के लिए नहीं होंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर ये गड़बड़ी का पता लगाने और अलर्ट देने में भी मदद कर सकते हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट डिटेक्शन सिस्टम की मदद से ये कैमरे फुटेज को खुद स्कैन कर सकते हैं और तय चीजों की पहचान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रेन में डॉग-बिल्ली को लेकर सफर कर सकते हैं या नहीं? जानिए पेट्स के लिए रेलवे का नियम
