Move to Jagran APP

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में देखा चीन व पाकिस्‍तान नौसेना का मूवमेंट

नौसेना ने हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान की नौसेना का अलग-अलग मूवमेंट ट्रैक किया है और उस पर लगातार नजर रखी है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 10:31 PM (IST)
भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में देखा चीन व पाकिस्‍तान नौसेना का मूवमेंट
भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में देखा चीन व पाकिस्‍तान नौसेना का मूवमेंट

नई दिल्ली, एएनआइ। एक ओर जहां देश के भीतर कोरोना वायरस से जंग जारी है, वहीं भारतीय नौसेना समुद्र में कड़ी निगरानी रखे हुए है। नौसेना ने हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान की नौसेना का अलग-अलग मूवमेंट ट्रैक किया है और उस पर लगातार नजर रखी है।

loksabha election banner

लाल सागर से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक निगरानी

नौसेना सूत्रों ने बताया कि फारस की खाड़ी और अदन की खाड़ी के नजदीक दस्यु विरोधी मिशन 'ऑपरेशन संकल्प' में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत लाल सागर से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक निगरानी रख रहे हैं। इस दौरान नौसेना के युद्धपोतों ने पाकिस्तानी नौसेना में नए शामिल हुए युद्धपोत पीएनएस यर्मूक के मूवमेंट को ट्रैक किया जो लाल सागर के रास्ते रोमानिया से कराची जा रहा था।

 चीनी नौसेना के मूवमेंट पर नजर

हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने चीनी नौसेना के वाई901 श्रेणी के युद्धपोत को भी ट्रैक किया जो एक टैंकर है। सूत्रों ने बताया कि इस चीनी युद्धपोत ने मलक्का स्ट्रेट के जरिये क्षेत्र में प्रवेश किया था। बता दें कि भारतीय नौसेना देश से लगते समुद्र में अपने युद्धपोतों और पी-8आइ जैसे पनडुब्बीरोधी युद्धक निगरानी विमानों के जरिये चीनी नौसेना के मूवमेंट पर नजर रखती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.