Move to Jagran APP

भारतीय नौसेना ने आइएनएस विक्रमादित्य और सुवर्ण को आम लोगों के लिए खोला

कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर आइएनएस विक्रमादित्य और सुवर्ण को आम लोगों के लिए खोला गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 09:31 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 09:31 PM (IST)
भारतीय नौसेना ने आइएनएस विक्रमादित्य और सुवर्ण को आम लोगों के लिए खोला
भारतीय नौसेना ने आइएनएस विक्रमादित्य और सुवर्ण को आम लोगों के लिए खोला
बेंगलुरु (कर्नाटक), एएनआइ। कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर भारतीय नौसेना ने कारवार तट पर अपने जहाजों विक्रमादित्य और सुवर्ण को शनिवार को आम जनता के लिए खोला। इस आयोजन को देखने के लिए नजदीकी शहर हुबली और पड़ोसी राज्य गोवा से सैकड़ों की संख्या में लोग आए थे।

loksabha election banner

लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी इस नौसेना अड्डे का दौरा किया। आने वाले आंगतुकों को कारगिल युद्ध के बारे में बताया गया।

युद्ध में नौसेना की भूमिका के बारे में बताने के साथ ही उन्हें जहाज के चारों तरफ ले जाया गया। कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के तौर पर जाना जाता है। इसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.