विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Navy: अरब सागर और अदन की खाड़ी में निगरानी जारी रखेंगी नौसेना, दुश्मनों के मंसूबों पर फिरेगा पानी

By Jagran News Edited By: Paras Pandey
Published: Thu, 04 Jan 2024 06:30 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jan 2024 06:39 AM (IST)

भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहाउसके जहाज व विमान निगरानी बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा अभियान को जारी रखेंगे। गत एक ...और पढ़ें

समुद्री सुरक्षा अभियान को जारी रखेंगे। ( फाइल फोटो)
समुद्री सुरक्षा अभियान को जारी रखेंगे। ( फाइल फोटो)

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा,उसके जहाज व विमान निगरानी बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा अभियान को जारी रखेंगे। गत एक सप्ताह में, क्षेत्र में तैनात नौसेना के कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाले जहाजों व अन्य पोतों की जांच की है। 

नौसेना ने पिछले महीने पोरबंदर तट से 220 समुद्री मील पर एमवी केम प्लूटो को ड्रोन से निशाना बनाए जाने सहित कई व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं को देखते हुए समुद्री निगरानी बढ़ा दी है।

भारतीय नौसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय नौसैनिक समुद्री गश्त विमान और पायलट रहित विमान से क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहे हैं। भारतीय नौसेना भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर निगरानी पुख्ता करने के लिए तटरक्षक बल के साथ भी समन्वय कर रही है।